Akshay Kumar इन 7 मूवी में बन चुके विलेन, 3 में था डबल रोल

Published : May 05, 2025, 04:00 PM ISTUpdated : May 06, 2025, 09:07 PM IST

चर्चा है कि अक्षय कुमार डायरेक्टर प्रियदर्शन की अगली फिल्म में विलेन के रोल में नज़र आएंगे। सैफ अली खान इस फिल्म के लीड हीरो होंगे। यह फिल्म मलयालम सुपरहिट 'Oppam' की रीमेक होगी। नज़र डालिए उन 7 फिल्मों पर, जिनमें अक्षय बतौर विलेन नज़र आ चुके हैं...

PREV
17

1. 2.0 (2018)

यह रजनीकांत स्टारर 'एंथिरण' (2010) की सीक्वल थी। एस. शंकर निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत के अपोजिट विलेन पक्षी राजन के रोल में अक्षय कुमार नज़र आए थे। फिल्म सुपरहिट रही थी। इसके हिंदी वर्जन ने 189.55 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जबकि सभी वर्जनों को मिलाकर इसका कलेक्शन 407 करोड़ रुपए से ज्यादा था।

27

2. वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा (2013)

यह 2010 में आई 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई' की सीक्वल थी।मिलन लुथरिया निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार ने दाऊद इब्राहिम पर बेस्ड गैंगस्टर शोएब खान का रोल निभाया था। फिल्म ने 61 करोड़ रुपए की कमाई की थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।

37

3 .अजनबी (2010)

अक्षय कुमार इस फिल्म में विलेन बने थे। उनके साथ बॉबी देओल, करीना कपूर और बिपाशा बसु की भी अहम् भूमिका थी। अब्बास-मस्तान के निर्देशन वाली इस फिल्म ने एवरेज प्रदर्शन किया था। फिल्म की कमाई 17.04 करोड़ रुपए रही थी।

47

4. ब्लू (2009)

एंथनी डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार ने निगेटिव किरदार निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही इस फिल्म की कमाई 38.55 करोड़ रुपए रही थी।

57

5 .8x10 तस्वीर (2009)

डायरेक्टर नागेश कुकुनूर की इस फिल्म में अक्षय कुमार का डबल रोल था। एक हीरो का, दूसरा विलेन का। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 15.41 करोड़ कमाकर फ्लॉप रही थी।

67

6. .खिलाड़ी 420 (2000)

इस फिल्म के डायरेक्टर नीरज वोरा थे। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही इस फिल्म ने 5.76 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म में अक्षय कुमार ने जुड़वां भाइयों का रोल किया था, जिनमें से एक अच्छा तो दूसरा बुरा रहता है।

77

7. .अफलातून (1997)

यह फिल्म अक्षय कुमार के डबल रोल वाली फिल्म थी। इसमें वे ही हीरो थे और वे ही विलेन भी थे। गुड्डू धनोआ ने फिल्म का निर्देशन किया था। यह फिल्म 5.47 करोड़ रुपए कमाकर फ्लॉप रही थी।

Read more Photos on

Recommended Stories