अक्षय कुमार की 10 सबसे कमाऊ फ़िल्में, Top 5 में 3 एक ही साल में रिलीज हुईं

Published : Sep 08, 2025, 01:31 PM IST

Akshay Kumar Top 10 Highest Grossing Movies: अक्षय कुमार 9 सितम्बर को 58 साल के होने जा रहे हैं। चर्चा है कि अपने बर्थडे पर वे अपनी 200वीं फिल्म का ऐलान करेंगे। इससे पहले आइए जानते हैं उनकी 10 सबसे कमाऊ फिल्मों के बारे में...

PREV
110
1.गुड न्यूज (2019)

भारत में नेट कलेक्शन : 205.14 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन : 318.57 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट : सुपरहिट

बीते 6 साल से यह फिल्म नं. 1 के पायदान पर कब्जा जमाए हुए हैं। राज मेहता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी का भी अहम् रोल था।

DID YOU KNOW ?
100 CR क्लब में अक्षय
अक्षय कुमार सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फ़िल्में देने वाले बॉलीवुड स्टार हैं। उन्होंने और सलमान खान ने इस क्लब में 18-18 फ़िल्में दी हैं।
210
2.मिशन मंगल (2019)

भारत में नेट कलेक्शन : 202.98 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन : 290.59 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट : सुपरहिट

अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू और कीर्ति कुल्हारी जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म को 6 साल से अक्षय की कोई फिल्म दूसरे स्थान से नहीं हटा सकी है। फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति ने किया था।

310
3.सूर्यवंशी (2021)

भारत में नेट कलेक्शन : 196 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन : 294.91 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट : सुपरहिट

यह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में दिखी थीं।

410
4.हाउसफुल 5 (2025)

भारत में नेट कलेक्शन : 198.41 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन : 304.12 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट : एवरेज

तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नर्गिस फखरी, फरदीन खान, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर और चित्रांगदा सिंह जैसे कलाकार भी दिखाई दिए थे।

510
5.हाउसफुल 4 (2019)

भारत में नेट कलेक्शन : 194.60 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन : 280.27 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट : हिट

इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया था। अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा जैसे कलाकार भी इसमें दिखे थे।

610
6.2.0 (2018)

भारत में नेट कलेक्शन : 189.55 करोड़ रुपए (सिर्फ हिंदी वर्जन)

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन : 271.99 करोड़ रुपए (सिर्फ हिंदी वर्जन)

बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट : हिट

एस. शंकर के निर्देशन में बनी इस तमिल फिल्म में अक्षय कुमार विलेन के रूप में दिखे थे और रजनीकांत इसके हीरो थे। यह 2010 में रिलीज हुई 'एंथिरण' (रोबोट) की सीक्वल थी।

710
7.केसरी (2019)

भारत में नेट कलेक्शन : 154.41 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन : 207.09 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट : हिट

ऐतिहासिक सारागढ़ी की लड़ाई पर बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट परिणीति चोपड़ा दिखी थीं। फिल्म का डायरेक्शन अनुराग सिंह ने किया था।

810
8.OMG 2 (2023)

भारत में नेट कलेक्शन : 150.17 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन : 221.08 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट : सुपरहिट

फिल्म 2012 में रिलीज हुई 'OMG' की सीवल थी। अक्षय कुमार के साथ पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में अहम् रोल में थे। फिल्म का डायरेक्शन अमित राय ने किया था।

910
9.टॉयलेट : एक प्रेम कथा (2017)

भारत में नेट कलेक्शन : 134.22 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन : 308.02 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट : सेमी हिट

अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडणेकर इस फिल्म में दिखाई दी थीं। फिल्म का डायरेक्शन श्री नारायण सिंह ने किया था।

1010
10.राउडी राठौर (2012)

भारत में नेट कलेक्शन : 133.25 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन : 203.39 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट : हिट

यह 2006 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म Vikramarkudu की रीमेक थी। अक्षय कुमार के साथ सोनाक्षी सिन्हा और नसर फिल्म में अहम् रोल में नज़र आए थे। फिल्म का डायरेक्शन प्रभु देवा ने किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories