अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की साथ में 13 फिल्में, बस 5 हुई HIT, कोई भी 100 करोड़ी नहीं

Published : May 26, 2025, 03:16 PM IST

Akshay Kumar Suniel Shetty Films Together: अक्षय कुमार फिल्म हाउसफुल 5 तो सुनील शेट्टी फिल्म केसरी वीर को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। वैसे, दोनों साथ में 13 फिल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि, इसमें से कम ही जलवा दिखा पाई। 

PREV
17

अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल में साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। वैसे आपको बता दें कि दोनों साथ में करीब 13 फिल्मों में काम कर चुके हैं।

27

अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी 1993-94 में आई फिल्म वक्त हमारा है, मोहरा और हम है बेमिसाल में साथ नजर आए थे। इनमें से वक्त हमारा है (5.05 करोड़) और मोहरा (22.65 करोड़) हिट रही। मोहरा ने दोनों ही हीरो को स्टार बना दिया था।

37

1996 में आई अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की फिल्म सपूत बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। फिल्म ने 11 करोड़ का कलेक्शन किया था।

47

2000 में सुनील शेट्टी-अक्षय कुमार की फिल्म हेरा फेरी और धड़कन आई थी। दोनों ही फिल्में हिट रही। हेरा फेरी ने 21.4 करोड़ औऱ धड़कन ने 26.47 करोड़ का कलेक्शन किया था।

57

2002 में सुनील शेट्टी-अक्षय कुमार फिल्म आवारा पागल दीवाना और जानी दुश्मन में नजर आए। आवारा पागल दीवाना हिट रही और इसने 27.5 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, जानी दुश्मन (18 करोड़) महाडिजास्टर रही थी।

67

2004-05 के बीच अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की फिल्म आन मैन एट वर्क (13 करोड़) और दीवाने हुए पागल (26.5 करोड़) रिलीज हुई। दोनों ही फिल्में सुपरफ्लॉप रही।

77

अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी 2006 से 2011 के बीच 3 फिल्में फिर हेरा फेरी, थैंक क्यू,दे दना दन में नजर आए। फिर हेरा फेरी (69.12 करोड़) को छोड़कर बाकी दोनों फिल्में सुपरफ्लॉप रही।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories