क्या करती हैं संजय कपूर की तीनों पत्नियां, एक Ex बॉलीवुड एक्ट्रेस तो दूसरी फैशन डिजाइनर

Published : Jun 13, 2025, 03:45 PM IST
Sunjay Kapur 3 Wives

सार

Sunjay Kapur 3 Wives: बिजनेसमैन संजय कपूर का गुरुवार को हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। वे यूके थे और पोलो खेल रहे थे, इसी दौरान उनके साथ हादसा हुआ। आपको बता दें कि संजय ने अपनी लाइफ में 3 शादियां की थी। वे अपनी तीसरी पत्नी के साथ रहते थे।

All About Sunjay Kapur 3 Wives: दिल्ली के जानेमाने बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया है। वे 53 साल के थे। बताया जा रहा है कि वे यूके थे और यहीं के किसी मैदान में पोलो खेल रहे थे। पोलो खेलते-खेलते उनके विंड पाइप में मधुमक्खी चली गई और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। वे अचानक घोड़े से नीचे गिर गए। उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं सका। बता दें कि संजय ने अपनी लाइफ में तीन शादियां की थी। आइए,जानते हैं क्या करती हैं उनकी तीनों पत्नियां...

संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी

संजय कपूर ने सबसे पहले फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी। दोनों ने 1996 में शादी की थी। दोनों करीब 4 साल साथ रहे और फिल्म 2000 में तलाक ले लिया। कहा जाता है कि नंदिता कभी रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी। इतना ही नहीं वे डीनो मारिया को भी डेट कर चुकी है। कुछ साल खबर आई थी कि नंदिता बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल के साथ रिलेशनशिप में है। 2021 में विद्युत ने नंदिता के साथ अपने रिश्ते को कन्फर्म किया था और सगाई को लेकर भी खुलासा किया था। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। कम ही लोग जानते हैं कि नंदिता क्रिकेटर विराट कोहली के लिए स्टाइलिंग और डिजाइनिंग का काम करती हैं। फैशन वर्ल्ड में आज नंदिता का जाना माना नाम है।

संजय कपूर की दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर

संजय कपूर की दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर रही। दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हो गई और मिलना जुलना शुरू हुआ। कुछ समय बाद संजय ने करिश्मा को शादी के लिए प्रपोज किया और वे तुरंत मान गईं। 2003 में संजय-करिश्मा की शादी मुंबई में हुई। शादी काफी ग्रैंड लेवल पर हुई थी। शादी में कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए थे। शादी के बाद कुछ साल तो अच्छे गुजरे लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी। करिश्मा ने पति और सास पर मारपीट और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। इतना ही उन्होंने पति के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था। इसी दौरान करिश्मा 2 बच्चों बेटी समायरा और बेटे कियान की मां भी बनी। संजय-करिश्मा में तेजी से दूरियां बढ़ती गई और आखिरकार 2016 में कपल का तलाक हो गया। तलाक के दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली। संजय बच्चों की परवरिश के लिए हर महीने पैसे दिया करते थे।

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस रही करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। उन्होंने महज 17 साल की उम्र में 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म डिजास्टर रही थी। फ्लॉप डेब्यू के बाद भी करिश्मा को फिल्में मिलती रही। उनकी पहली हिट फिल्म अनाड़ी थी, जो 1993 में आई थी। इसके बाद वे राजा बाबू, सुहाग, गोपी किशन, कुली नं 1, जीत, राजा हिन्दुस्तानी, जुड़वा, हीरो नं. 1, हसीना मान जाएगी, हम साथ साथ हैं सहित कई हिट फिल्मों में नजर आईं।

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव

संजय कपूर ने करिश्मा कपूर से तलाक लेने के सालभर बाद यानी 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की। प्रिया दिल्ली बेस्ड नामी मॉडल है। उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। वे फिल्म नील एंड निक्की में नजर आई थी। बता दें कि प्रिया के पिता दिल्ली में एक बड़े कार डिलर है। प्रिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस की पढ़ाई की थी। उन्होंने संजय से पहले विक्रम चटवाल से शादी की थी। कपल की एक बेटी है, जिसका सफिरा है। हालांकि, पहले पति से तलाक के बाद बेटी प्रिया के पास ही रही। वहीं, प्रिया-संजय का एक बेटा है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar box office day 39: धुरंधर ने छठे सोमवार कर डाली इतनी कमाई, देखें कुल कलेक्शन
8 PHOTOS में देखें कृति सेनन की बहन की वरमाला से लेकर सात फेरों तक की झलक