Published : May 07, 2025, 02:51 PM ISTUpdated : May 07, 2025, 03:02 PM IST
आमिर खान और अल्लू अर्जुन की मुंबई में हुई मुलाक़ात ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट पैदा कर दिया है। क्या ये दोनों सुपरस्टार साथ मिलकर कोई नया प्रोजेक्ट लाने वाले हैं?
इंटरनेट यूजर्स ने अनुमान लगाया है कि आमिर- अल्लू जल्द किसी मूवी में साथ काम कर सकते हैं। दोनों स्टार किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करने की योजना बना रहे हैं। इससे पहले अल्लू अर्जुन को एसएस राजामौली टीम के साथ देखा गया था।
57
अल्लू अर्जुन और आमिर खान की मुलाकात मुंबई में हुई। बुधवार को एक फैन अकाउंट ने दोनों सितारों की तस्वीर एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट की। कैमरे की तरफ देखकर अर्जुन और आमिर दोनों मुस्कुरा रहे थे । अर्जुन व्हाइट टी-शर्ट, ब्लैक पैंट और स्नीकर्स में कूल लग रहे थे, उन्होंने मेटल चेन के साथ अपने लुक एलिगेंट बनाया। वहीं आमिर ने ब्लू प्रिंटेड कुर्ता, ब्लैक पैंट और कैजुअल स्लिपर में भी हैंडसम लग रहे थे।
67
अल्लू अर्जुन कर रहे हैं AA22XA6 की तैयारी
एक्शन ड्रामा पुष्पा 2: द रूल की सक्सेस के बाद, अल्लू अर्जुन फिल्म मेकर एटली के साथ काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस प्रोजेक्ट का नाम AA22XA6 रखा गया है। इसका ऐलान पिछले महीने किया गया था। अर्जुन के फ़िटनेस ट्रेनर लॉयड स्टीफ़ेंस की दी गई जानकारी के मुताबिक वे इस मूवी के लिए अपने फिजिक में बड़ा बदलवा करने जा रहे हैं।
77
दूसरी ओर, आमिर खान अपनी 2007 की हिट फ़िल्म तारे ज़मीन के सीक्वल सितारे ज़मीन पर की रिलीज के लिए तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने इसका फर्स्ट लुक शेयर किया था।