अनंत अंबानी-सलमान खान के VIDEO में ऐसा क्या देखा, लोग कर रहे कमेंट्स

Published : Dec 30, 2024, 12:09 PM ISTUpdated : Dec 30, 2024, 12:29 PM IST
anant ambani salman khan jamnagar mall video

सार

सलमान खान और अनंत अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अनंत, सलमान के कंधे पर हाथ रखे दिख रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसंबर को 59 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर अंबानी फैमिली ने जामनगर में एक शानदार पार्टी आयोजित की थी। इस पार्टी में अंबानी फैमिली के साथ सलमान की पूरी फैमिली शामिल हुई थी। सलमान की बर्थडे पार्टी के कई फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसी बीच एक वीडियो ऐसा भी है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सलमान-अनंत अंबानी (Anant Ambani)जामनगर के मॉल में घूमते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो में लोगों ने कुछ ऐसा देखा कि खुद को कमेंट्स करने से नहीं रोक पाए। आइए, जानते हैं क्या है सलमान-अनंत के इस वीडियो में...

सलमान खान-अनंत अंबानी का वीडियो

जामनगर के मॉल में घूमते हुए सलमान खान और अनंत अंबानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स पर इस पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि साथ चलते-चलते अनंत, सलमान के कंधे पर हाथ रख देते है, जिसे देखकर यूजर्स चौंक गए। इसी पर एक ने कमेंट कर लिखा- बाप के कंधे पर हाथ। एक ने मजे लेते हुए लिखा- लॉरेंस बिसनोई नहीं मिल जाए सामने। एक अन्य ने लिखा- अनंत अंबानी, सलमान खान का बड़ा फैन है। एक बोला- पुष्पा 2 के कलेक्शन से ज्यादा सलमान के बर्थडे का बजट है। एक ने लिखा- जो अंबानी के बेटे को अपना बॉडीगर्ड और ड्राइवर बना ले, वो है सलमान। इसी तरह अन्य ने भी वीडियो पर कमेंट्स किए। कईयों ने तो दिलवाले इमोजी भी शेयर किए।

 

 

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान इन दिन अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर को लेकर सबसे ज्यादा लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया था। इस टीजर में सिर्फ एक डायलॉग था और इसके साथ ही सलमान ताबड़तोड एक्शन करते नजर आए थे। टीजर को फैन्स द्वारा खूब पसंद किया गया। बता दें कि साजिद नाडियाडवाला की फिल्म सिकंदर को साउथ डायरेक्ट एआर मुरूगादास से डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, सत्यराज, प्रतीक बब्बर और शरमन जोशी लीड रोल में है। 200 करोड़ के बजट वाली सिकंदर 2025 की ईद के मौके पर रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें…

2025 में इन 16 फिल्मों में होगा महाक्लैश, सबसे पहले भिड़ेंगे ये 2 STAR

2025 में साउथ की ये 10 मूवीज हिलाएंगी बॉक्स ऑफिस, इन 4 का सबको इंतजार

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 Day 2 Box office: 'धुरंधर' से ज्यादा पैसा कूट रही सनी देओल की फिल्म, कर डाली इतनी कमाई
Mouni Roy के साथ 2 अंकल ने कर दिया कांड, 'नागिन' एक्ट्रेस रह गई शॉक्ड