Published : May 11, 2025, 09:10 AM ISTUpdated : May 11, 2025, 12:50 PM IST
Anil Kapoor 90s Blockbuster Films: कहा जा रहा कि अनिल कपूर फिल्म नागजिला में विलेन का रोल प्ले कर सकते हैं। इसी बीच आपको उनकी 90 के दशक की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था।
अनिल कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी। बात 90 के दशक की करें तो वे बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए थे। आइए, जानते है इस दौरान आई उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों के बारे में ...
26
1990 में अनिल कपूर की फिल्म किशन कन्हैया आई। इसमें उनका डबल रोल था। फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया। माधुरी दीक्षित के साथ वाली इस फिल्म ने 8 करोड़ का कलेक्शन किया था।
36
अनिल कपूर की 1992 में फिल्म बेटा आई। इस फिल्म का जलवा तो देखने लायक थी। लोगों ने इस फिल्म को देखने की होड़ सी मच गई थी। माधुरी दीक्षित के साथ वाली इस फिल्म ने 23.5 करोड़ का बिजनेस किया था।
1994 में अनिल कपूर की फिल्म लाडला और 1942 ए लव स्टोरी आई। दोनों ही फिल्में धमाकेदार रही। लाडला ने 17.43 करोड़ का कलेक्शन किया तो 1942 ए लव स्टोरी ने 11.48 करोड़ कमाए।
56
1997 में अनिल कपूर की 3 सुपरहिट फिल्में जुदाई (48.77 करोड़), विरासत (20.73 करोड़) और दीवाना मस्ताना (24.33 करोड़) आई। तीनों की फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिला। श्रीदेवी संग उनकी फिल्म जुदाई खूब पसंद की गई।
66
1999 में अनिल कपूर की 3 फिल्में हम आपके दिल में रहते हैं (36.65 करोड़), बीवी नं. 1 (49.81 करोड़) और ताल (51.16 करोड़) आई। तीनों ही फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर जमकर जलवा दिखाया।