बजट से 5 गुना कमाने वाली वो फिल्म, जिसमें माधुरी दीक्षित को कास्ट करने पर भड़क गए थे अनिल कपूर

Published : Apr 03, 2025, 08:50 AM IST

Film Beta Completed 33 Years. अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म बेटा की रिलीज को 33 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 1992 में हुई थी। इसके डायरेक्टर इंदर कुमार थे। 

PREV
17

1992 में आई डायरेक्टर इंदर कुमार की फिल्म बेटा की रिलीज को 33 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर लीड रोल में थे। 

27

खबरों की मानें तो अनिल कपूर चाहते थे कि फिल्म में श्रीदेवी लीड रोल प्ले करें। हालांकि, श्रीदेवी ने मेकर्स को फिल्म में काम करने से मान कर दिया था। फिर माधुरी दीक्षित को लिया गया। माधुरी का नाम सुनकर अनिल काफी भड़क गए थे। 

37

बता दें कि अनिल कपूर ने बेटा के मेकर्स से कहा था कि यदि श्रीदेवी ने मना किया तो किसी बड़ी हीरोइन को साइन किया जा सकता था, माधुरी दीक्षित क्यों। फिल्म माइनस में चली जाएगी।

47

हालांकि, अनिल कपूर की बात गलत साबित हुई। बेटा रिलीज के साथ ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 4 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 23.5 करोड़ का बिजनेस किया था।

57

फिल्म बेटा में अनिल कपूर ने अपनी अदायगी से सबका दिल जीत लिया था। उन्होंने इतनी शानदार एक्टिंग की कि फिल्म के लिए उन्होंने बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

67

फिल्म बेटा में अरुण ईरानी ने अनिल कपूर की मां का किरदार निभाया था। उनका किरदार निगेटिव था। इस फिल्म में अरुणा के काम की खूब तारीफ हुई थी। उन्हें भी इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। 

77

आपको बता दें कि इंदर कुमार फिल्म प्रोड्यूसर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म दिल बनाई थी, जो ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके बाद उनकी बेटा फिल्म आई, जिसने बॉक्स ऑफिस हिला दिया था। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories