Anil Kapoor Rejected Big Films: अनिल कपूर इन दिनों ट्रेंड में है। दरअसल, बताया जा रहा है कि वे फिल्म नागजिला में विलेन का रोल प्ले सकते हैं। इसी बीच आपको बताते है अनिल ने कितनी फिल्मों को रिजेक्ट किया।
अनिल कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। हालांकि, कुछ फिल्में उन्होंने रिजेक्ट भी की। इतना ही नहीं कुछेक को रिजेक्ट करने का उन्हें आज भी पछतावा हैं।
27
बता दें कि फिल्म बाजीगर में मेकर्स अनिल कपूर को लेना चाहते थे। लेकिन फिल्म का एक सीन उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया, जिसमें शिल्पा शेट्टी को छत से नीचे फेंक दिया जाता है। इसलिए उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। फिर ये फिल्म शाहरुख खान ने की और वे स्टार बन गए।
37
अमिताभ बच्चन की महा बकवास फिल्म सूर्यवंशम भी अनिल कपूर को ऑफर हुई थी। उन्हें फिल्म पसंद नहीं आई और उन्होंने काम करने से मना कर दिया। बाद में फिल्म अमिताभ बच्चन ने की, जो महाडिजास्टर रही। हालांकि, टीवी पर इस फिल्म को खूब पसंद किया गया।
सुपरहिट फिल्म चांदनी भी अनिल कपूर को ऑफर हुई थी। बता दें कि फिल्म में हीरो को फर्स्ट हाफ में व्हीलचेयर पर दिखाया था, अनिल व्हीलचेयर पर बैठना नहीं चाहते थे, तो उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया। बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें फिल्म चांदनी को रिजेक्ट करने का हमेशा अफसोस रहेगा।
57
हॉरर फिल्म राज भी अनिल कपूर को ऑफर हुई थी। उन्हें डिनो मोरिया वाला रोल ऑफर किया गया था। बताया जाता है कि वे हॉरर फिल्म नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने फिल्म करने से मान कर दिया था।
67
आपको बता दें कि अनिल कपूर ने टॉम क्रूज की फिल्म मिशन इम्पॉसिबल सीजन 4 में काम करने से मना कर दिया था। कहा जाता है कि ये उनके बड़ी फिल्म हो सकती थी।
77
अनिल कपूर ने अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म वेलकम 3 भी रिजेक्ट कर दी है। जबकि वे इस फिल्म के दोनों पार्ट का हिस्सा रहे और उनके रोल मजनूं को भी काफी पसंद किया गया था।