मां की मौत के 3 दिन बाद Anil Kapoor ने किया भावुक पोस्ट, कही यह बात

Published : May 06, 2025, 04:44 PM IST
Anil Kapoor

सार

अनिल कपूर ने अपनी मां निर्मल कपूर के निधन पर सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया, उनकी तस्वीरों के साथ अपने प्यार और माँ के परिवार के लिए महत्व को व्यक्त किया।

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई को उम्र संबंधित बीमारियों की वजह से निधन हो गया था। वहीं अब अनिल ने सोशल मीडिया पर अपनी मां निर्मल की कुछ फोटोज शेयर करते हुए भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है। अनिल ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें पहली फोटो में निर्मल की पेंटिंग है। वहीं दूसरी और तीसरी फोटो में ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है, इसमें वो काफी यंग दिख रही हैं। वहीं चौथी फोटो में अनिल अपनी मां निर्मल की गोद में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही पांचवीं फोटो में निर्मल अपने पूरे परिवार के साथ केक काटती हुई दिखाई दे रही हैं।

अनिल कपूर का इमोशनल पोस्ट

अनिल कपूर ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, ‘जीवन के हर क्षेत्र से मिल रहा प्यार अभिभूत करने वाला है। मेरे पास वास्तव में यह बताने के लिए शब्द नहीं हैं कि हम आप सबके कितने आभारी हैं। मेरी मा ने न केवल सीधे तौर पर बल्कि उन लोगों के माध्यम से भी बहुत से लोगों के जीवन को छुआ, जिनका उन्होंने पालन-पोषण किया, उनका सपोर्ट किया और उन्हें प्यार किया। वो उन उल्लेखनीय महिलाओं में से एक थीं, जो कभी सुर्खियों में नहीं रहीं, लेकिन जिनकी ताकत ने सभी को एक साथ बांधे रखा। एक हमेशा चुप रहकर सबकी परवाह करती थीं और अपने आस-पास के लोगों को पॉजिटिविटी देती थीं। वो गोंद थी, जिसने हमारे परिवार को हमारे बच्चों से लेकर हमारे पोते-पोतियों और यहां तक कि हमारे विस्तारित परिवार और दोस्तों तक के करीब रखा था। उनका प्यार दूर-दूर तक फैला हुआ था, और आपके मैसेज और प्यार से यह साफ है कि उन्होंने कई दिलों को छुआ था। आपको दयालु शब्दों, प्रार्थनाओं और प्यार के लिए सभी को, विशेष रूप से फिल्म इंडस्ट्री को दिल से धन्यवाद। हम वास्तव में आप सभी के आभारी हैं।’

 

आपको बता दें निर्मल कपूर के पति का नाम सुरिंदर कपूर था। वो एक इंडियन फिल्म प्रोड्यूसर थे। वहीं निर्मल हाउस वाइफ थीं। सुरिंदर कपूर का साल 2011 यानी 14 साल पहले निधन हो गया था। ऐसे में अब तीनों भाई के सर से मां-बाप दोनों का साया उठ गया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Zubeen Garg की कैसे हुई मौत, Singapore Cops ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Dhurandhar Box Office: मकर संक्राति पर धुरंधर की ऊंची उड़ान! 41 वें दिन कूटे इतने करोड़