सतीश कौशिक की तस्वीर पर फूल चढ़ाते इमोशनल हुए अनुपम खेर, वीडियो देख लोग बोले- दोस्त हो तो ऐसा

सतीश कौशिक की तस्वीर पर फूल चढ़ाते इमोशनल हुए अनुपम खेर, वीडियो देख लोग बोले- दोस्त हो तो ऐसा

Published : Mar 21, 2023, 11:30 AM IST

9 मार्च को जब सतीश कौशिक अपने एक दोस्त की होली पार्टी में शामिल होने गुड़गांव गए थे, तब दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। सतीश अपने पीछे पत्नी और 11 साल की बेटी को छोड़ गए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. दिवंगत फिल्ममेकर और अभिनेता सतीश कौशिक (Satish Kaushik) की प्रेयर मीट सोमवार को उनके घर पर रखी गई। इस दौरान बॉलीवुड से कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे, जिनमें विद्या बालन, अशोक पंडित, अनुपम खेर, गजेन्द्र चौहान और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज शामिल थे। अनुपम खेर(Anupam Kher) इस दौरान पूरे समय सतीश कौशिक की पत्नी शशि और बेटी वंशिका के साथ फैमिली मेंबर की तरह खड़े रहे। उन्होंने सतीश की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अनुपम ने प्रार्थना सभा का एक इनसाइड वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वे अपने खास दोस्त सतीश को श्रद्धांजलि देते हुए किस तरह भावुक हो गए।

अनुपम ने यह लिखा तस्वीर के साथ

अनुपम ने वीडियो के कैप्शन में भी अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने लिखा है, "जा! तुझे माफ़ किया! मुझे अकेला छोड़ कर जाने के लिए!! मैं निश्चित तौर पर तुझे लोगों की हंसी में पा लूंगा। लेकिन हमारी दोस्ती की कमी हर दिन खलेगी। अलविदा मेरे दोस्त। तेरा फेवरेट गाना लगाया है बैकग्राउंड में। तू भी क्या याद रखेगा।" बता दें कि अनुपम खेर ने वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म 'द ग्रेट गैम्बलर' का गीत ' दो लफ्जों की है दिल की कहानी' लगाया है। अनुपम का वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर्स को सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' की याद आ रही है, जो दोस्ती पर बेस्ड थी।

इंटरनेट यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स

अनुपम के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "दोस्त हो तो ऐसा।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "ऐसा लग रहा है, जैसे कि 'ऊंचाई' मूवी के किरदारों को असल लाइफ में देख रहा हूं। दोस्ती जिंदाबाद।" एक यूजर ने लिखा है, "बेहद इमोशनल सर। इसे कहते हैं सच्चा प्यार और दोस्ती।" एक यूजर का कमेंट है, "कैप्शन ने मुझे रुला दिया।" एक यूजर ने लिखा है, "दोस्ती हो तो ऐसी हो।" एक यूजर का कमेंट है, “कितना प्यारा दोस्तना है दोनों का। लव यू।”

और पढ़ें…

'मैं फिल्मों में काम करना बंद कर दूंगा', ऑस्कर जातने वाले 'नाटू नाटू' के एक्टर Jr NTR के बयान ने चौंकाया

सतीश कौशिक की प्रेयर मीट में फैमिली मेंबर्स के साथ खड़े दिखे अनुपम खेर, श्रद्धांजलि देने कई सेलेब्स पहुंचे

450 करोड़ में बन रही Pushpa 2 The Rule को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन आएगा अल्लू अर्जुन की फिल्म का टीजर

धमकी के बीच सलमान खान ने शेयर किया नए गाने का प्रोमो, देखकर लोग बोले- ये है भाई का जलवा

शरद कपूर के लिए मसीहा बने बॉलीवुड के ये एक्टर, किसी ने संभाला इलाज तो किसी ने थमाया लाखों का चेक
Sharad Kapoor latest Video: न काम... न खाना, बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शरद कपूर, हुए शॉकिंग खुलासे!
Bollywood Diwali Bash: दिवाली पार्टी में सितारों का मेला, ऐश्वर्या-अभिषेक की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
05:28Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर बने राम, यश बने रावण... दर्शकों ने फिल्म को दिए ऐसे रिएक्शन!
03:06'पागल चुप रह', गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दिवाली पर ऐसा क्या कह डाला कि भड़क उठे लोग
03:13Naseeruddin Shah Controversy: नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अन्नू कपूर, 'दिमागी नक्सल' बयान पर क्या बोले?
05:12'दूसरे मुल्क में होते तो नामोनिशान मिट जाता!', प्रदर्शन के बीच विपक्ष पर भड़के अन्नू कपूर
03:42SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
03:35'... तो गाना छोड़ दूंगा', दलेर मेहंदी पर लगे शराब पीने के आरोप, भड़के मीका सिंह ने दी बड़ी चुनौती
03:40DALER MEHNDI CONTROVERSY: दलेर की बेइज्जती पर भड़कीं ‘नदिया के पार’ की गुंजा, लगाई मंत्री को फटकार
Read more