Ex-मलाइका अरोड़ा के नाम पर अर्जुन कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन कि वीडियो हो गया वायरल

Published : Feb 11, 2025, 05:31 PM ISTUpdated : Feb 11, 2025, 05:34 PM IST
Arjun Kapoor Reaction On Malaika Arora Name

सार

अर्जुन कपूर 'मेरे हसबैंड की बीवी' के प्रमोशन के दौरान एक इवेंट में शर्मसार हो गए। किसी ने मलाइका अरोड़ा का नाम लेकर उन्हें छेड़ा, जिस पर उनका रिएक्शन वायरल हो रहा है।

अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'मेरे हसबैंड की बीवी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में इसी सिलसिले में वे एक इवेंट में शामिल हुए, जिसमें किसी ने उन्हें छेड़ने के लिए उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा का नाम ले लिया। इस पर अर्जुन ने जो रिएक्शन दिया, उसका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, इवेंट में अर्जुन अपनी को-एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडणेकर के साथ मौजूद थे। वे वहां मौजूद लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे।

मलाइका अरोड़ा के नाम पर अर्जुन कपूर का रिएक्शन

जब अर्जुन, रकुल और भूमि लोगों से बातचीत कर रहे थे, तब एक फैन ने भूमि से पूछा कि उन्हें यह फिल्म पसंद क्यों आई? इससे पहले कि भूमि कुछ जवाब दे पातीं, बीच में ही किसी शख्स ने जोर से मलाइका अरोड़ा का नाम चिल्ला दिया। यह सुन सब सन्न रह गए। अर्जुन कपूर का चेहरा भी एकबारगी फीका पड़ गया और सबके साथ वे भी वहां मौजूद भीड़ की ओर देखने लगे। हालांकि, उन्होंने सिर्फ अपना सिर हिलाया, कहा कुछ नहीं।

यह भी पढ़ें : मलाइका से ब्रेकअप के बाद शादी करने जा रहे अर्जुन कपूर? खुद बता डाला प्लान

अर्जुन कपूर के वायरल वीडियो पर आए ऐसे कमेंट

अर्जुन का वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने फनी इमोजी शेयर करते हुए लिखा है, "क्यों भाई?" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैं उसे दोष नहीं दूंगा....मलाइका ने उन्हें पॉपुलर किया है।" एक यूजर का कमेंट है, "होये! एक्स का नाम ले लिया आपने सबके सामने...चेहरा देखने लायक था।"

 

 

जब अर्जुन कपूर ने की सिंगल होने की पुष्टि

पिछले साल जब अर्जुन कपूर राज ठाकरे की दिवाली पार्टी में पहुंचे थे, तभी उनके साथ ऐसा ही कुछ हुआ था। इस दौरान भीड़ में से एक शख्स ने बार-बार मलाइका अरोड़ा का नाम पुकारा तो अर्जुन ने जवाब दिया था, "नहीं, अभी सिंगल हूं। रिलैक्स करो ना।" बता दें कि अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को 6 साल तक डेट किया। 2018 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और 2024 में उनका ब्रेकअप हो गया।

यह भी पढ़ें : उल्टी हो जाएगी...अर्जुन कपूर की नई फिल्म के ट्रेलर पर आए ऐसे रिएक्शन

कब रिलीज हो रही 'मेरे हसबैंड की बीवी'

‘मेरे हसबैंड की बीवी’ 21 फ़रवरी को रिलीज हो रही है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडणेकर के अलावा शक्ति कपूर, डिनो मोरिया और हर्ष गुजराल की भी अहम् भूमिका है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar Box Office: 1300 CR से बस इतनी दूर, रणवीर सिंह ने 38 वें दिन पुष्पा 2 को दी पटकनी
6 PHOTO में देखें कृति सेनन की बहन की क्रिश्चियन वेडिंग, दूल्हा-दुल्हन ने किया Kiss