8 फ़िल्में, जिनमें विलेन बने बॉबी देओल, एक ब्लॉकबस्टर, बाकी का ऐसा रहा हाल

Published : May 17, 2025, 12:55 PM ISTUpdated : May 17, 2025, 01:51 PM IST

बॉबी देओल एक बार फिर विलेन के तौर पर वापसी कर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म Hari Hara Veera Mallu 12 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में हीरो के रोल में पवन कल्याण नज़र आएंगे। जानिए किन-किन फिल्मों में बॉबी देओल विलेन बन चुके...

PREV
18

बादल (2000)

राज कंवर निर्देशित इस फिल्म में बॉबी देओल ने राजवीर का किरदार निभाया था, जो अपने परिवार की हत्या का बदला लेने आतंकवादी बन जाता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.38 करोड़ रुपए कमाते हुए एवरेज प्रदर्शन किया था।

28

बिच्छू (2000)

फिल्म के डायरेक्टर गुड्डू धनोआ हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल ने जीवा का रोल निभाया है, जो परिस्थितयों के चलते प्रोफशनल किलर बन जाता है। इस एवरेज फिल्म की कमाई 10.69 करोड़ रुपए रही थी।

38

शाकालाका बूम बूम (2007)

फिल्म में बॉबी देओल की भूमिका अयान जोशी उर्फ़ एजे की है, जो कि एक खुदगर्ज, लालची और इर्श्यालू म्यूजिक आर्टिस्ट है। इस फिल्म का निर्देशन सुनील दर्शन ने किया है। फिल्म फ्लॉप रही थी, जिसने सिर्फ 6.78 करोड़ रुपए कमाए थे।

48

रेस 3 (2018)

रेमो डिसूजा के निर्देशन वाली इस फिल्म के हीरो सलमान खान हैं, जबकि बॉबी देओल इस फिल्म में विलेन यश के रोल में दिखे हैं, जो आर्म्स डीलर शमशेर सिंह (अनिल कपूर) का बेटा है। 166.40 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली इस फिल्म के प्रदर्शन को एवरेज माना जाता है।

58

लव होस्टल (2022)

शंकर रमण इस फिल्म के डायरेक्टर हैं और विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा ने इसमें लीड रोल निभाया है। हॉरर किलिंग पर बेस्ड इस फिल्म में बॉबी देओल ने विलेन विराज सिंह डंगर का रोल निभाया है। फिल्म OTT प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज हुई थी और दर्शकों को पसंद आई थी।

68

एनिमल (2023)

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन अबरार हक़ के रोल में दिखे हैं।फिल्म के लीड हीरो रणबीर कपूर हैं। इस ऑलटाइम  ब्लॉकबस्टर फिल्म ने भारत में 556.36 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

78

कंगुवा (2024)

यह शिवा के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म है, जिसमें सूर्या का लीड रोल है और वे दोहरी भूमिका में दिखे हैं। फिल्म में बॉबी देओल उधिरण नाम के मेन विलेन की भूमिका में नज़र आए हैं। फिल्म डिजास्टर रही, जिसने सिर्फ 70.02 करोड़ रुपए कमाए थे।

88

डाकू महाराज (2025)

फिल्म के डायरेक्टर बॉबी कोली हैं। इस तेलुगु फिल्म में हीरो नंदमुरी बालकृष्ण हैं, जबकि बॉबी देओल का रोल विलेन का है, जिनका नाम बलवंत सिंह ठाकुर होता है। फिल्म ने भारत में 90.93 करोड़ रुपए कमाए थे और यह फ्लॉप हो गई थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories