अलग नाम से बना 5 HIT फिल्मों का सीक्वल, जानें कैसा रहा हाल?

Published : May 06, 2025, 04:16 PM ISTUpdated : May 06, 2025, 07:27 PM IST

इंडियन सिनेमा में इन दिनों सीक्वल का दौर चल रहा है। 'रेड 2' इसका ताजा उदाहरण हैं। आगे भी कई फिल्मों के सीक्वल आ रहे हैं। हम आपको बता रहे हैं, उन फिल्मों के बारे में, जिनके सीक्वल अलग नाम से बने...

PREV
15

कमाल धमाल मालामाल (2012)

यह 2006 में रिलीज हुई परेश रावल, ओम पुरी, रितेश देशमुख और राजपाल यादव स्टारर सुपरहिट फिल्म 'मालामाल वीकली' की सीक्वल थी। पहले पार्ट की तरह इस पार्ट का निर्देशन भी प्रियदर्शन ने किया था। लेकिन यह डिजास्टर साबित हुई थी। फिल्म में नाना पाटेकर, परेश रावल, ओम पुरी, श्रेयस तलपड़े, असरानी, शक्ति कपूर और नायरा बनर्जी जैसे कलाकार नजर आए थे।

25

कृष (2006)

ऋतिक रोशन इस फिल्म के लीड हीरो हैं। यह 2003 की सुपरहिट फिल्म 'कोई मिल गया' की सीक्वल थी। 2013 में फिल्म का तीसरा पार्ट 'कृष 3' नाम से आया। तीनों पार्ट का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। तीनों सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर रहे। अब इस फिल्म का चौथा पार्ट 'कृष 4' नाम से आ रहा है, जिसे ऋतिक रोशन खुद डायरेक्ट कर रहे हैं।

35

लगे रहो मुन्नाभाई (2006)

फिल्म में संजय दत्त और अरशद वारसी की अहम् भूमिका है। राजकुमार हिरानी ने फिल्म का निर्देशन किया था। यह इसी तिकड़ी की 2003 में आई 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' की सीक्वल थी। दोनों ही फ़िल्में सुपरहिट रही थीं।

45

हथियार : फेस टू फेस विद रियलिटी (2002)

संजय दत्त स्टारर यह फिल्म 1999 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'वास्तव: द रियलिटी' की सीक्वल थी। पहले पार्ट में भी संजय दत्त का ही लीड रोल था। दोनों पार्ट का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था। हालांकि, 'हथियार' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

55

निगाहें (1989)

सनी देओल और श्रीदेवी स्टारर इस फिल्म का निर्देशन हर्मेश मल्होत्रा ने किया था। यह 1986 में रिलीज हुई 'नगीना' की सीक्वल थी, जिसमें श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर का लीड रोल था। पहले पार्ट का डायरेक्शन भी हर्मेश मल्होत्रा ने किया था। पहला पार्ट जहां हिट रहा था तो वहीं दूसरा पार्ट फ्लॉप साबित हुआ था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories