पाकिस्तान को कैसे मारती है इंडियन आर्मी? OTT पर इन 7 फिल्मों में देख लें झलक

Published : May 10, 2025, 01:56 PM IST

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान को हिलाया हुआ है। सेना पाकिस्तान को हर नापाक मंसूबे को नाकाम कर रही है। वैसे अगर आपको समझना हो कि भारतीय सेना पाकिस्तान को कैसे मारती है तो आप OTT पर सच्ची कहानी पर बेस्ड ये 7 फ़िल्में देख सकते हैं...

PREV
17

1. बॉर्डर (1997)

OTT पर कहां देखें : प्राइम वीडियो

सनी देओल, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म में 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुई लोंगेवाला की लड़ाई दिखाई गई है।

27

2. एलओसी : कारगिल (2003)

OTT पर कहां देखें : प्राइम वीडियो

मोहनीश बहल, संजय दत्त, अजय देवगन, सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, मनोज बाजपेयी, नागार्जुन, संजय कपूर जैसे कलाकारों वाली इस फिल्म में 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना द्वारा लॉन्च किए गए ऑपरेशन विजय की कहानी दिखाई गई है।

37

3. द गाजी अटैक (2017)

OTT पर कहां देखें : नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो

के के मेनन और राणा दग्गुबती स्टारर इस फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के 1971 के युद्ध के समय की है। इसमें बताया गया कि जब पाकिस्तान की पनडुब्बी पीएनएस गाजी भारत के आईएनएस विक्रांत को डुबाने के इरादे से निकलती है और भारतीय नौसेना इसके मंसूबों को नाकाम कर देती है।

47

4. उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक (2019)

OTT पर कहां देखें : Zee5

विक्की कौशल और यामी गौतम जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म में उरी पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी दिखाई गई है।

57

5. शेरशाह (2021)

OTT आर कहां देखें : प्राइम वीडियो

सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर इस फिल्म की कहानी परमवीर चक्र विजेता कप्तान विक्रम बत्रा के बारे में है, जिन्होंने 1999 में अपने पराक्रम से पाकिस्तानी सेना के नापाक हौसलों को पस्त कर दिया था।

67

6.फाइटर (2024)

OTT पर कहां देखें : नेटफ्लिक्स

ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर यह फिल्म भारतीय वायुसेना के पराक्रम के बारे में है। फिल्म में बालाकोट एयरस्ट्राइक जैसे घटनाक्रम शामिल किए गए हैं।

77

7.स्काई फ़ोर्स (2025)

OTT पर कहां देखें : प्राइम वीडियो

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया का फिल्म में मुख्य भूमिका है। इसमें 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा सरगोधा पर की गई भारत की पहली एयरस्ट्राइक के बारे में बताया गया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories