दीपिका ने मां बनने के बाद खरीदा आलीशान घर, कीमत इतनी कि बन जाए एक फिल्म

Published : Sep 18, 2024, 06:38 PM IST
deepika

सार

दीपिका पादुकोण ने मुंबई में एक नया आलीशान घर खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। यह घर उनकी सासू मां के अपार्टमेंट के पास है। दीपिका और रणवीर जल्द ही अपने नए 100 करोड़ के घर में भी शिफ्ट होंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में बेबी गर्ल को जन्म दिया है। ऐसे में मां बनने के कुछ ही दिन बाद दीपिका ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में एक नया आलीशान घर खरीदा है। दीपिका पादुकोण का ये घर सागर रेशम कॉर्पोरेटिंग हाउसिंग सोसायटी की 15वीं मंजिल पर है। खास बात तो यह है कि दीपिका का यह घर उनकी सासू मां अंजू भवनानी के अपार्टमेंट के पास है, जिसमें उनकी बेटी रितिका अपने पति के साथ किराए पर रहती हैं।

दीपिका ने इतने करोड़ में खरीदा नया बंगला

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण ने इस घर को खरीदने के लिए 17.8 करोड़ रुपए की मोटी रकम भरी है। दीपिका ने इसे अपने पिता प्रकाश पादुकोण के साथ मिलकर खरीदा है। कहा जा रहा है कि उन्होंने इसका रजिस्ट्रेशन 12 सितंबर 2024 को कराया है। इसके लिए उन्होंने 1.07 करोड़ रुपए स्टैम्प ड्यूटी और 30,000 रजिस्ट्रेशन फीस भरी है। एक्ट्रेस का यह नया अपार्टमेंट 171.47 स्क्वायर मीटर में फैला हुआ है। इसमें जिम, एंटरटेनमेंट स्पेस से लेकर कार पार्किंग की भी सुविधा है।

दीपिका-रणवीर 100 करोड़ के घर में होंगे शिफ्ट

आपको बता दें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का शाहरुख खान के घर मन्नत के पास एक आलीशान सी-फेसिंग क्वाड्राप्लेक्स बन रहा है। इस घर में 19 पार्किंग स्पेस, पर्सनल जिम, स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट स्पेस भी है, जो उनकी प्रोफेशनल लाइफ को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। कथित तौर पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के इस घर की कीमत 100 करोड़ रुपए से भी अधिक है। कपल ने 2 साल पहले इस बिल्डिंग में अपार्टमेंट बुक किया था। तबसे ही इसमें काम चल रहा है। कहा जा रहा है कि वो जल्द ही इस घर में शिफ्ट हो जाएंगे। इसके अलावा कपल ने 2021 में अलीबाग में 22 करोड़ का एक बंगला भी खरीदा था।

और पढ़ें..

वो सीधा आई और पूछ डाला भयानक बोल्ड सवाल...आमिर खान का पुराना वीडियो वायरल

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश