किसी ने कहा कार्टून, कोई बोला लेडी रणवीर सिंह..दीपिका पादुकोण का इसलिए उड़ा मजाक

Published : Jan 26, 2025, 11:48 AM IST
deepika padukone ramp walks trolled brutally

सार

दीपिका पादुकोण के सब्यसाची शो में रैम्प वॉक पर फैंस ने अजीबोगरीब लुक पर सवाल उठाए। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हुईं एक्ट्रेस।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फिलहाल फिल्मों से ब्रेक ले रखा है। वे अपनी बेटी दुआ की परवरिश में बिजी है, लेकिन वे एक्टिव भी हैं। हाल ही में उन्होंने सब्यसाची के 25वें एनिवर्सरी शो में रैम्प वॉक किया। उनकी फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद दीपिका का जमकर मजाक बनाया जा रहा है। रैम्प पर दीपिका का लुक किसी को पसंद नहीं और कईयों ने जोकर तो कुछ ने उन्हें लेडी रणवीर सिंह तक कह दिया। दरअसल, दीपिका ने रैम्प पर व्हाइट पैंट, टॉप, ट्रेंच कोट कैरी किया था। वहीं, गले में चोकर और रूबी डायमंड क्रॉस पेंडेंट, गॉगल और हाई बन से अपने लुक को कंप्लीट किया था।

दीपिका पादुकोण हो रही जमकर ट्रोल

दीपिका पादुकोण को रैम्प पर देख कईयों के होश उड़ गए। उनके अजीबोगरीब लुक का जमकर मजाक उड़ रहा है। एक ने लिखा- पीछे गमछा क्यों सूखा दिया। एक अन्य ने लिखा- ये तो आंटी लग रही है। एक बोला- ये लोगों को डराने की कोशिश कर रही है। एक ने लिखा- मुझे ये करन जौहर लग रही है। एक ने कहा- बहुत बड़ी कार्टून लग रही है। एक ने कहा- लेडी रणवीर सिंह। एक बोला- लगता है नींद में चल रही हैं। एक ने पूछा- दीपिका है या कोई जॉबी। एक ने बोला- फैशन के नाम पर कुछ भी। कईयों ने पूछा- दीपिका ऐसा क्यों किया, क्या मजबूरी थी। इसी तरह अन्य में भी भद्दे कमेंट्स किए।

ये भी पढ़ें...

रग-रग में देशभक्ति भर देगी 8 फिल्में, OTT पर देख मनाएं आजादी का जश्न

दीपिका पादुकोण वर्कफ्रंट

बात दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की करें तो वे 2024 में आई उनकी फिल्म कल्की 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। फिल्म ने करीब 1200 करोड़ का कलेक्शन किया था। बताया जा रहा है कि दीपिका इसी फिल्म के सीक्वल में भी नजर आएंगी। फिलहाल सीक्वल की शूटिंग कब शुरू होगी, इसकी जानकारी रिवील नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें…

गारंटी बिना मेकअप 36+ इन 8 हीरोइनों को नहीं पहचान पाएगा कोई, PHOTOS

अक्षय कुमार की वो फिल्म, जो 1 नाम से 4 बार बनीं, चारों बार किया धमाका

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 - Gadar 2 Hit, फिर भी सनी देओल को काम क्यों नहीं दे रहे बड़े डायरेक्टर? जानिए वजह
Mardaani 3 Collection Day 4: बॉर्डर 2 के तहलके में कैसा है मर्दानी 3 का हाल, देखें कमाई