Dhurandhar ने 500 CR क्लब की 6 फिल्मों की उड़ाईं धज्जियां, 15वें दिन बनाया धांसू रिकॉर्ड

Published : Dec 20, 2025, 11:52 AM IST

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने 15 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। यह इस क्लब में पहुंचने वाली 9वीं हिंदी फिल्म बनी है। लेकिन दो हिंदी फ़िल्में ऐसी हैं, जो इससे भी तेजी से इस आंकड़े को पार कर गई थीं।

PREV
13
धुरंधर ने 15वें दिन बनाया रिकॉर्ड

ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने फिल्म का ताजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर किया है। उनकी X पोस्ट के मुताबिक़, 'धुरंधर' ने तीसरे शुक्रवार 500 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री ली। इसके अलावा इसने तीसरे शुक्रवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। उनके मुताबिक़, 15वें दिन इस फिल्म ने 23.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ भारत में इसका कुल कलेक्शन 503.20 करोड़ रुपए पहुंच गया है। अब यह 600 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। 

तीसरे शुक्रवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्में: 

  1. धुरंधर : 23,70 करोड़ रुपए
  2. छावा : 13.30 करोड़ रुपए
  3. पुष्पा 2 : द रूल (हिंदी वर्जन) : 12.50 करोड़ रुपए
  4. बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (हिंदी वर्जन) : 10.05 करोड़ रुपए

नोट : सिर्फ वही फ़िल्में ली गई हैं, जिनकी कमाई तीसरे शुक्रवार डबल डिजिट (दो अंकों) में रही।

यह भी पढ़ें : Avatar Fire and Ash Day 1 Collection: पहले दिन ही 500 करोड़, 'अवतार : फायर एंड ऐश' ने बनाया रिकॉर्ड

23
सबसे तेजी से 500 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली 5 फ़िल्में

अगर सबसे तेजी से 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली हिंदी फिल्मों की बात करें तो वे इस प्रकार हैं: -

  • पुष्पा 2 : द रूल (हिंदी वर्जन)

कितने दिन में 500 करोड़ पार : 10

भारत में कुल कमाई : 830.10 करोड़ रुपए

  • जवान

कितने दिन में 500 करोड़ पार : 13

भारत में कुल कमाई : 643.87 करोड़ रुपए

  • धुरंधर

कितने दिन में 500 करोड़ पार : 15

भारत में कुल कमाई : 503.20 करोड़ रुपए (कमाई जारी है)

  • एनिमल

कितने दिन में 500 करोड़ पार : 16

भारत में कुल कमाई : 556.36 करोड़ रुपए

  • स्त्री 2

कितने दिन में 500 करोड़ पार : 18

भारत में कुल कमाई : 627.02 करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें : वर्ल्डवाइड 10 सबसे कमाऊ बॉलीवुड फ़िल्में, सनी देओल की इकलौती फिल्म 'गदर 2' झटके में OUT

33
500 करोड़ क्लब में शामिल बाकी 4 फ़िल्में

'पुष्पा 2 : द रूल' (हिंदी वर्जन), 'जवान', 'धुरंधर', 'एनिमल' और 'स्त्री 2' वो 5 हिंदी फिल्म हैं, जो 20 से कम दिन में भारत में 500 करोड़ में पहुंचीं। इनके अलावा 22 दिन में 'छावा', 22 दिन में 'पठान', 24 दिन में 'ग़दर 2' और 34 दिन में 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' (हिंदी वर्जन) ने भी इस क्लब में एंट्री ले ली थी। भारत में इनकी नेट कमाई क्रमशः 600.10 करोड़ रुपए, 543.05 करोड़ रुपए, 525.45 करोड़ रुपए और 510.99 करोड़ रुपए रही थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories