
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' का टीजर उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस टीजर को देखने के बाद उनके फैन्स का क्रेज देखते ही बन रहा है। दरअसल, रविवार (6 जुलाई) को रणवीर सिंह के 40वें बर्थडे पर मौके पर उन्होंर और 'धुरंधर' के मेकर्स ने उनके चाहने वालों को फिल्म के टीजर की सौगात दी। खुद रणवीर ने भी सोशल मीडिया पर यह टीजर शेयर किया है रणवीर ने टीजर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, "An Inferno will rise .Uncover the true story of The Unknown Men."
'धुरंधर' के टीजर में रणवीर सिंह का दमदार किरदार देख उनके फैन्स बेहद एक्साइटेड हो रहे हैं और इसकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "बाप ऑफ़ ऑल टीजर्स। आदित्य धर ने बॉलीवुड के कुछ बेहतरीन, लेकिन अंडररेटेड एक्टर्स को वाइल्ड राइड के लिए इकठ्ठा किया है। थिएटर में दर्शकों की वापसी के लिए यह मॉस लुक ही काफी है। रणवीर सिंह के करियर की बेस्ट फिल्म लोड हो रही है।"
एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "असल में रोंगटे खड़े हो गए। यह पागलपन होगा।"
एक यूजर ने लिखा है, "यह परफॉर्मेंस साबित करता है कि रणवीर सिंह रणबीर कपूर से मीलों आगे है। इस जनरेशन में कोई भी उनकी रेंज को नहीं छू सकता। यह कहा जाता रहा है और एक बार फिर उन्होंने साबित कर दिया है। 400 करोड़ लोड हो रहे हैं।"
एक यूजर की पोस्ट है , "रणवीर सिंह। कोई भी उन्हें प्रॉपर स्क्रिप्ट और डायरेक्टर दे दो, फिर उन्हें कोई नहीं रोक सकता। वे अलग किस्म के एक्टर हैं। 'धुरंधर' के साथ ठीक यही हुआ।"
एक यूजर का कमेंट है, "मुझे नहीं पता कि कब मैं आखिरी बार किसी बॉलीवुड फिल्म को लेकर इतना एक्साइटेड हुआ था। लेकिन आदित्य धर का अलग प्लान है। ऐसा लगता है। 'धुरंधर' कुछ और नहीं, बल्कि दो मिनट की रोमांचकारी और रोलर कोस्टर राइड है।"
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर, माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।