EXCLUSIVE: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के साथ 1994 में ऐसा क्या हुआ था कि सबकुछ बदल गया?

Published : Aug 02, 2023, 12:00 PM ISTUpdated : Aug 02, 2023, 01:12 PM IST

सबसे सफल आर्ट डायरेक्टरों(प्रॉडक्शन डिजाइनरों) में शुमार नितिन चंद्रकांत देसाई की सुसाइड से बॉलीवुड हैरान है। उन्होंने मुंबई के निकट करजत स्थित अपने ND स्टूडियो में फांसी लगाकर सुसाइड किया है।

PREV
16

मुंबई.सबसे सफल आर्ट डायरेक्टरों(प्रॉडक्शन डिजाइनरों) में शुमार नितिन चंद्रकांत देसाई की सुसाइड से बॉलीवुड हैरान है। उन्होंने मुंबई के निकट करजत स्थित अपने ND स्टूडियो में फांसी लगाकर सुसाइड किया है। नितिन देसाई का करियर 1994 में हॉलीवुड प्रोजेक्ट द जंगल बुक से ऊंचाई पर चढ़ा था।

26

नितिन देसाई के साथ कई प्रोजेक्ट कर चुके प्रॉडक्शन डिजाइन तारिक उमर खान के अनुसार, 1994 में नितिन देसाई के गुरु नितिश राय के पास दो हॉलीवुड प्रोजेक्ट आए थे। ये वो प्रोजेक्ट थे, जिनसे नितिन की जिंदगी बदल गई।

36

नितिश राय ने एक प्रोजेक्ट के लीड करने की जिम्मेदारी समीर चंदा(रंग दे बसंती, गजनी फेम) को सौंपी। वहीं दूसरे प्रोजेक्ट जब 'द जंगल बुक' के लाइव एक्शन का जोखिमपूर्ण दायित्व नितिन देसाई को दिया। इस प्रोजेक्ट के बाद नितिन देसाई का करियर चढ़ता गया।

46

नितिन देसाई प्रॉडक्शन डिजाइनिंग में बॉलीवुड का सबसे बड़ा नाम थे। उन्हें कई अद्भुत एक्सपेरिमेंट्स किए। पानीपत, जोधा अकबर, हम दिल दे चुके सनम, सभी के सेट इन्होंने बनाए थे।

56

तारिक उमर खान के मुताबिक, उद्वव ठाकरे ने जब मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में CM पद की शपथ(मई, 2019) ली थी, उसका सेट भी नितिन देसाई ने तैयार किया था।

यह भी पढ़ें-क्यों की आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने सुसाइड,1994 में क्या हुआ था?

66

मायानगरी में नितिन देसाई के हुनर का सिक्का चलता था। मुंबई के समीप करजत में उनका शानदार 'एनडी स्टूडियो' भी है, जहां कई बड़ी-बड़ीं फिल्मों के लिए सेट लगाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें-नितिन देसाई के अलावा इन 8 सेलेब ने की खुदकुशी, चौंका देगा तीसरा नाम

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories