
Fatima Sana Clarifies South Film Industry Casting Couch : फातिमा सना शेख ने इस साल की शुरुआती महीने में कास्टिंग काउच को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया था। अब वे इस पर लीपा पोती करने में जुट गई हैं। एक ताजा बयान में फातिमा ने कहा कि जिस शख्स के बारे में उन्होंने बात कही थी, वह “एक छोटा-मोटा प्रोड्यूसर या कास्टिंग डायरेक्टर था”।
एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने कहा है कि वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के बारे में अपने कॉमेन्ट के बारे में एक 'गलत धारणा' ( misconception ) के बारे में अपना विजन क्लियर करना चाहती हैं।
News18 से बात करते हुए, फातिमा ने कहा कि उन्होंने एक खास घटना के बारे में बात की थी, लेकिन पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री ऐसी नहीं है। उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है, इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में, फातिमा ने एक साउथ इंडियन फिल्म के लिए कास्टिंग एजेंट के साथ बातचीत के बारे में बात की और बताया कि कैसे उसके इशारों ने उन्हें कास्टिंग काउच का फील कराया था।
फातिमा सना शेख का कहना है कि कास्टिंग काउच पर उनका कमेंट 'सरसरी तौर पर' किया गया था। फातिमा ने कहा कि वे अब कास्टिंग काउच के अपने एक्सपीरिएंस को भुलाकर आगे बढ़ गईं। "मैं यह बात क्लियर करना चाहती हूं। यह सब एक गलत धारणा है। ऐसा नहीं है कि पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री ऐसी ही है। यह सिर्फ एक खास घटना थी जो मेरे साथ घटी। मैं इसके बारे में सरसरी तौर पर बात कर रही थी और अचानक, ये इतना बड़ा मुद्दा बन गया। यह जरूरी नहीं था।
फातिमा ने इम मुद्दे को को अलग दिशा में डायवर्ट करते हुए कहा कि हर महिला इससे गुजरती है। एक महिला जब सड़क पर चल है और एक आदमी उसके साथ छेड़छाड़ करता है या फिर उसके साथ बत्तमीजी करता है। हर जगह और हर इंडस्ट्री में ये सब होता है। मुझे नहीं पता कि मेरे शब्दों को कॉन्सेप्ट से बाहर क्यों लिया गया और क्यों बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। यह बकवास है! ऐसा कुछ हुआ था। मैंने इससे निपटा और आगे बढ़ गई।
फातिमा सना शेख को मेट्रो… इन दिनों की रिलीज का इंतजार….
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।