
Sushant Singh Rajput-Rhea Chakraborty Love Story: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का साल 2020 में निधन हो गया था। वहीं उनकी मौत का इल्जाम उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर लगा था। हालांकि, बाद में सीबीआई ने अपनी जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया और रिया को क्लीन चिट दे दी। वहीं अब सुशांत की मौत को 5 साल हो गए हैं। ऐसे में डायरेक्टर रूमी जाफरी ने सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की लव स्टोरी पर एक फिल्म बनाने की घोषणा की है।
रूमी जाफरी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं अब भी सुशांत की मौजूदगी अपने आसपास महसूस करता हूं। वो हमेशा खुशी और एनर्जी से भरपूर रहती थी। वो बहुत चनचल थे। उन्हें चलते-फिरते और लगातार बातें करते देखना, और उनके साथ समय बिताना खुद में थकाने वाला अनुभव होता था। उनकी गर्लफ्रेंड रिया हमेशा उनके साथ रहती थीं, और अक्सर उन्हें शांत और स्थिर बनाए रखने की कोशिश करती थीं। यह प्लान मेरे मन में उसी समय से था, जब सुशांत हमारे साथ था। रिया के प्रति उसका प्यार किसी सामान्य भावना से कहीं बढ़कर था। वो उसके लिए अपनी जान भी देने को तैयार था।'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूमी जाफरी की फिल्म का टाइटल अभी तक डिसाइड नहीं किया गया है। वहीं रूमी इस फिल्म में सुशांत का किरदार वेदांग रैना निभा सकते हैं। वहीं लीड एक्ट्रेस कौन निभाएगा इसका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। हालांकि, अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी नहीं हुआ है।
आपको बता दें सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती से पहले पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को डेट कर रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। हालांकि, 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उनका ब्रेकअप हो गया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।