Jodha Akbar@16 : ऐश्वर्या राय ने पहनी थी 400 Kg गोल्ड ज्वैलरी, हुआ था 100 हथनियों का ऑडिशन

Published : Feb 15, 2024, 09:51 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म जोधा अकबर की रिलीज को 16 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 15 फरवरी 2008 को रिलीज हुई थी। फिल्म की रिलीज के 16 साल पूरे होने आपको इससे जुड़े कुछ मजेदार किस्से बताने जा रहे हैं।

PREV
16

आपको बता दें कि फिल्म जोधा अकबर बनाने से पहले डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने इसपर लंबे समय तक रिसर्च की थी। इतना ही नहीं उन्हें फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर भी काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

26

कम ही लोग जानते हैं कि ऋतिक रोशन से पहले जोधा अकबर के मेकर्स फिल्म में शाहरुख खान को लीड हीरो लेना चाहते थे। मेकर्स शाहरुख से शूटिंग के लिए लंबी डेट्स चाहते थे, जिसके लिए वे तैयार नहीं थे। इसके बाद फिल्म ऋतिक की झोली में चली गई।

36

जोधा अकबर के 1 सीन के लिए 100 हथनियों की जरूरत थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि शूटिंग से पहले 100 हथनियों का ऑडिशन लिया गया था। ये ऑडिशन खुद डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने लिया था।

46

जोधा अकबर में ऐश्वर्या राय ने जो ज्वैलरी पहनी थी वो असली थी। इन जेवरों को सोने और स्टोन्स से बनवाया गया था। कहा जाता है कि इन जेवरों का वजन तकरीबन 400 किलो था।

56

जोधा अकबर में पहने ऐश्वर्या राय के गहनों को 200 कारीगरों ने करीब 2 साल में तैयार किया था। खबरों की मानें तो इन जेवरों की सिक्युरिटी के लिए अच्छी खासी गार्ड्स की फौज तैनात की गई थी।

66

फिल्म जोधा अकबर की शूटिंग करजात में हुई थी और यहां पर प्रोडक्शन टीम ने ऐतिहासिक लुक वाला शानदार सेट डिजाइन किया था। सेट डिजाइनर नितिन देसाई ने इसके लिए कई सिटीज का दौरा किया था।

Read more Photos on

Recommended Stories