
एंटरटेनमेंट डेस्क. Anushka Sharma Virat Kohli Second Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। अब दोनों से जुड़ी एक बड़ी खबर काफी तेजी से फैल रही है। दरअसल कहा जा रहा है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और उनका दूसरा बेबी जल्द इस दुनिया में आने वाला है। इस बीच खबर आ रही है कि विराट वर्ल्ड कप 2023 के लिए गुवाहाटी में थे, हालांकि अब वो इमरजेंसी के कारण अचानक मुंबई लौट आए हैं।
क्यों इमरजेंसी में वापस लौटे विराट कोहली
अब विराट के यूं आने से लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। हालांकि विराट कोहली के अचानक इमरजेंसी में लौटने की क्या वजह है इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि विराट को इमरजेंसी में अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा से मिलने के लिए गुवाहाटी से मुंबई लौटना पड़ा है। ऐसे में अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरें तेज हो गई हैं।
मेटरनिटी क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुआ था कपल
बता दें, टीम इंडिया नीदरलैंड के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप की प्रैक्टिस के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंची। हालांकि, विराट कोहली टीम के साथ नजर नहीं आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट गुवाहाटी से मुंबई चले गए। अब कहा जा रहा है कि वो जल्द ही टीम में शामिल होंगे। सूत्रों का कहना है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और उनका दूसरा बेबी जल्द आने वाला है। सबसे बचने की वजह से अनुष्का मुंबई में किसी इवेंट में भी नहीं जा रही हैं और अपने पति के साथ ज्यादा ट्रैवल भी नहीं कर रही हैं। वहीं कपल को हाल ही में मुंबई की एक मेटरनिटी क्लिनिक में भी देखा गया था। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैप्चर करने की कोशिश भी की थी। इस दौरान अनुष्का और विराट ने पैपराजी से उनकी तस्वीरें पोस्ट न करने की अपील की और वादा करते हुए कहा कि वो जल्द ही अनाउंसमेंट करेंगे।
और पढ़ें…
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पहली बार दिखीं अनुष्का शर्मा, पैपराजी को देखते ही उतर गया चेहरा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।