Ulajh Review: जाह्नवी कपूर की मूवी ने उलझाया दिमाग, सस्पेंस के साथ बोरिंग भी

Published : Aug 02, 2024, 12:39 PM IST
janhvi kapoor movie ulajh review

सार

Janhvi Kapoor Ulajh Review. लंबे समय से एक हिट को तरस रही जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। डायरेक्टर सुधांशु सरिया की फिल्म उलझी तो है है साथ ही देखने वालों को बोर भी कर रही है। आइए, पढ़ते हैं फिल्म उलझ का रिव्यू... 

एंटरटेनमेंट डेस्क. जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म उलझ (Ulajh) शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जाह्नवी काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। हालांकि, उनकी फिल्म उलझ को लेकर भी खास रिव्यू सामने नहीं आया है। डायरेक्टर सुधांशु सरिया की फिल्म सस्पेंस-थ्रिलर से भरी पड़ी है, लेकिन दर्शकों के दिमाग को उलझा भी रही है। एक्शन-सस्पेंस के बाद भी फिल्म बोर कर रही है। आइए, पढ़ते हैं जाह्नवी की फिल्म उलझ का रिव्यू...

क्या है जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ की कहानी

फिल्म उलझ जाह्नवी कपूर की इस साल आई दूसरी फिल्म है। इससे पहले जाह्नवी मिस्टर एंड मिसेस माही में राजकुमार राव के साथ नजर आईं थीं। बात उनकी फिल्म उलझ की कहानी की करें तो यह कहानी सुहाना भाटिया (जाह्नवी कपूर) की है। सुहाना जानेमाने डिप्लोमैट वनराज भाटिया (आदिल हुसैन) की बेटी हैं। उसके दादा भी काफी फेमस रहे हैं, यानी सुहाना की फैमिली काफी स्ट्रॉन्ग और पॉपुलर है। सुहाना अपनी इंटेलिजेंसी की वजह से कम उम्र में डिप्टी हाई कमिश्नर बन जाती है। पूरे देश में उसके नाम के चर्चे होने लगते हैं। हालांकि, सुहाना को कम उम्र में इतनी बड़ी पोस्ट मिलने से उसके पिता खुश नहीं है और उसे समझाते हैं, लेकिन वो नहीं मानती और मन की करती है, यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित होती है। फिर सुहाना का ट्रांसफर लंदन हो जाता है। वहां, उसे सारी सुविधाएं मिलती है, जो उसकी पोस्ट डिजर्व करती है। सुहाना काम के दौरान एक अनजान शख्स नकुल (गुलशन देवैया) से दिल लगा बैठती है। यहीं से कहानी में ट्विस्ट आता है। नकुल, सुहाना का फायदा उठाता और उसे ब्लैकमेल करता है। उससे देश के सीक्रेट्स निकलवाता है। क्या ऐसा करने से सुहाना का करियर बर्बाद हो जाता है या वो अपने आप को दांव पर लगाकर मुश्किलों को सुलझाती है, क्या सुहाना फंस जाती है या फिर खुद को निर्दोष साबित करती... इन सवालों के जवाब जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

फिल्म उलझ की स्टारकस्ट की एक्टिंग

फिल्म उलझ में लीड रोल प्ले कर रही जाह्नवी कपूर की एक्टिंग दमदार नहीं रही। उन्होंने अपने किरदार को उतनी दमदारी से नहीं निभाया, जितनी की जरूरत थी। हर सीन में उनके एक्सप्रेशन तकरीबन एक जैसे ही नजर आए। वहीं, डायलॉग्स से ज्यादा उनकी चीखें कान को फाड़ती नजर आईं। फिल्म में नकुल का किरदार प्ले करने वाले गुलशन देवैया ने दमदार एक्टिंग की। उन्होंने रोमांस के साथ अपने निगेटिव किरदार को भी बहुत ही शानदार तरीके से निभाया। वहीं, मियांग चैंग, रोशन मैथ्यू, आदिल हुसैन ने भी अपने-अपने किरदारों से फिल्म में जान डाली दी।

कैसा है फिल्म उलझ का डायरेक्शन और म्यूजिक

डायरेक्टर सुधांशु सरिया की उलझ को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने पहली बार किसी फिल्म का डायरेक्शन किया है। जबकि इससे पहले वे दो फिल्म Loev (2015) और सना (2023) डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म के डायरेक्शन में कई जगह कमी नजर आ रही है। कई जगह फिल्म भागती दिख रही है तो कुछ जगह इतनी स्लो है कि दिमाग घूम जाए। फिल्म का स्क्रीनप्ले बहुत कमजोर है। फिल्म का पहला हाफ देखकर ही समझा जा सकता है कि इसमें कुछ भी दम नहीं है बल्कि ये दिमाग को उलझाने वाली मूवी है। वहीं, फिल्म का म्यूजिक भी खास नहीं है।

जाह्नवी कपूर की फिल्म देखें या नहीं

जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ अपने नाम की तरह ही उलझी हुई मूवी है। अगर आपके पास फिल्म देखने का कोई और ऑप्शन नहीं है तो ही मूवी देखने जाए वरना कोई प्लान भी बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें...

कभी गैराज में रहने वाले अनिल कपूर अब रहते हैं इस आलीशान बंगले में, PIX

कौन है वो कंटेस्टेंट जो BBOTT 3 फिनाले के चंद घंटों पहले शो से हुआ OUT

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar Box Office: 1300 CR से बस इतनी दूर, रणवीर सिंह ने 38 वें दिन पुष्पा 2 को दी पटकनी
6 PHOTO में देखें कृति सेनन की बहन की क्रिश्चियन वेडिंग, दूल्हा-दुल्हन ने किया Kiss