
एंटरटेनमेंट डेस्क. श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao)की फिल्म स्त्री 2 के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की खेल खेल में (Khel Khel Mein) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म वेदा (Vedaa) रिलीज हुई। सभी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए है। स्त्री 2 ने जहां पहले दिन बंपर कमाई (54.35 करोड़) की वहीं, खेल खेल में और वेदा की हालत बॉक्स ऑफिस पर खस्ता नजर आ रही है। खेल खेल में और वेदा के पहले दिन के कमाई के आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। खेल खेल में जहां ओपनिंग डे पर 5 करोड़ कमा पाई वहीं, वेदा ने पहले दिन 6.5 करोड़ का बिजनेस कर पाई।
अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में के बारे में
15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है। डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की इस फिल्म में अक्षय के साथ वाणी कपूर, आदित्य शील, तापसी पन्नू, एमी विर्क, प्रज्ञा जायसवाल और फरदीन खान लीड रोल में हैं। अच्छी खास स्टारकास्ट और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिलने के बाद भी फिल्म ओपनिंग डे पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया। इस आंकड़े को देखकर कहा जा सकता है कि एक बार फिर अक्षय बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुए हैं। इससे पहले आई उनकी फिल्म सरफिरा को डिजास्टर घोषित किया गया था। सरफिरा अपनी लागत तक वसूल नहीं कर पाई।
जॉन अब्राहम की वेदा के बारे में
जॉन अब्राहम भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप ही हो रहे हैं। अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में के साथ जॉन की फिल्म वेदा भी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को हिंदी के साथ तमिल-तेलुगु में भी रिलीज किया गया। वेदा के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो इसने 6.5 करोड़ का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा अक्षय की खेल खेल में से थोड़ा ज्यादा है। डायरेक्टर निखिल आडवाणी की इस फिल्म में जॉन के साथ शरवरी वाघ और अभिषेक बनर्जी लीड रोल में हैं। बता दें कि रिलीज के साथ फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले लेकिन कमाई का आंकड़ा खास नहीं रहा।
ये भी पढ़ें...
150 रूम का पैलेस, 1200Cr की संपत्ति, ऐसे हैं सैफ अली खान के नवाबी ठाठ
2024 की सबसे बड़ी ओपनर बनी Stree 2, कल्कि-फाइटर को पछाड़ पहुंची TOP पर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।