Akshay Kumar की 7 अपकमिंग फिल्मों में 5 सीक्वल, 4 का आ रहा तीसरा पार्ट

Published : Aug 13, 2025, 08:15 AM IST

Akshay Kumar की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' का टीजर रिलीज हो गया है। यह 'स्काई फ़ोर्स', 'केसरी चैप्टर 2' और 'हाउसफुल 5' के बाद इस साल अक्षय की चौथी फिल्म होगी। नजर डालिए उनकी आने वाली फिल्मों पर, जिनमें 5 सीक्वल हैं और उनमें भी 4 का तीसरा पार्ट आ रहा है...

PREV
17
1. जॉली एलएलबी 3

सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म 19 सितम्बर को रिलीज होगी। यह 2013 में आई अरशद वारसी स्टारर 'जॉली एलएलबी' और 2017 में रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर 'जॉली एलएलबी 2' की सीक्वल है। तीसरे पार्ट में अक्षय और अरशद दोनों नज़र आएंगे। फिल्म में सौरभ शुक्ला का भी अहम् रोल है।

27
2.वेलकम टू दि जंगल

यह फिल्म 26 दिसंबर 2025 को रिलीज हो सकती है। अहमद खान ने इसका निर्देशन किया है। यह 2007 में शुरु हुई 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। पहले पार्ट में अक्षय कुमार लीड रोल में थे। दूसरा पार्ट 2015 में 'वेलकम बैक' नाम से आया, जिसमें जॉन अब्राहम ने अक्षय को रिप्लेस किया था। पहले दोनों पार्ट्स को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था।

37
3.हेरा फेरी 3

अक्षय कुमार , परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी वाली यह फिल्म उनकी हिट फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी' की तीसरी फिल्म है। 2000 में आई 'हेरा फेरी' को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। 2006 में फिल्म का दूसरा पार्ट 'फिर हेरा फेरी' आया, जिसे नीरज वोरा ने निर्देशित किया था। फिल्म का तीसरा पार्ट 2026 में रिलीज होने की उम्मीद है, जिसे एक बार फिर प्रियदर्शन डायरेक्ट करेंगे।

47
4. भूत बंगला

यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन अक्षय कुमार के पसंदीदा डायरेक्टर प्रियदर्शन कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल, असरानी, तब्बू और वामिका गब्बी जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे। 2 अप्रैल 2026 को फिल्म रिलीज होगी।

57
5. हैवान

यह फिल्म 2016 में आई मलयालम थ्रिलर फिल्म 'ओप्पम' की आधिकारिक हिंदी रीमेक होगी। प्रियदर्शन इस फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं और अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान का भी इसमें अहम् रोल होगा। फिल्म 2026 में रिलीज होगी।

67
6. स्त्री 3

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्त्री फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में अक्षय कुमार बतौर विलेन नज़र आ सकते हैं। 2024 में रिलीज हुई 'स्त्री 2' के एंड क्रेडिट में इस बात का हिंट दिया गया था। अमर कौशिक इस फिल्म के डायरेक्टर होंगे, जो 13 अगस्त 2027 को रिलीज होगी। बता दें कि स्त्री फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2018 में हुई।

77
7. भागम भाग 2

2006 में रिलीज हुई हिट फिल्म 'भागम भाग' के दूसरे पार्ट का ऐलान हो चुका है। इसमें एक बार फिर अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की तिकड़ी साथ आएगी। फिलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चला रहा है। इसे 2026 में रिलीज किया जा सकता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories