6 PHOTOS: बिना मेकअप ऐसी दिखती है काजोल, चौथी वाली में तो पहचान पाना मुश्किल

Published : Aug 05, 2025, 09:58 AM IST

Kajol Birthday: काजोल 51 साल की हो गईं हैं। उनका जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। उनकी गिनती बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में की जाती है। हालांकि, वे कभी बिना मेकअप सामने आ जाए तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल होता है।

PREV
16
काजोल का फिल्मी खानदान

काजोल बॉलीवुड के नामी फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखती हैं। वे जानीमानी एक्ट्रेस तनुजा और राइटर-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सोमू मुखर्जी की बेटी हैं। बता दें कि काजोल की मां ने कई हिट फिल्मों में काम किया है और कई सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की हैं। वहीं बात उनके पिता की करें तो वे एक बार मुस्करा दो, छैला बाबू, फिफ्टी-फिफ्टी, पत्थर के इंसान सहित अन्य फिल्मों के राइटर रहे हैं।

26
काजोल ने 18 साल की उम्र में किया था डेब्यू

काजोल ने अपने खानदान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए फिल्मों एंट्री ली। हालांकि, फिल्मों में आने की उनकी एक वजह ये भी थी कि वे पढ़ाई करने से बचना चाहती थीं। उन्होंने 1992 में आई फिल्म बेखुदी से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनके साथ कमल सदाना लीड हीरो थे। कमल की भी ये पहली ही फिल्म थी। डायरेक्टर राहुल रवैला की ये फिल्म रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।

36
काजोल की पहली हिट फिल्म का नाम क्या है

काजोल की फिल्म बेखुदी डिजास्टर साबित हुई। फिर उन्होंने 1993 में आई फिल्म बाजीगर में लीड रोल प्ले किया। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान थे। डायरेक्टर अब्बास-मस्तान की इस फिल्म ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में धमाका किया। 3 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म 15 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने काजोल को झटके में स्टार बना दिया था।

46
काजोल के करियर में उतार चढ़ावा

पहली हिट के बाद काजोल 1994 में फिल्म ये दिल्लगी में नजर आईं। डायरेक्टर नरेश मल्होत्रा की इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और सैफ अली खान लीड रोल में थे। फिल्म हिट रही। इसी साल वे उधार की जिंदगी फिल्म में दिखीं। हालांकि, ये मूवी फ्लॉप रही। वहीं, 1995 में आई उनकी फिल्म करन अर्जुन हिट रही।

56
काजोल की फ्लॉप फिल्में

काजोल ने अपने करियर में कई डिजास्टर और फ्लॉप फिल्मों में भी काम किया। उनकी फ्लॉप फिल्में हैं- ताकत, हलचल, गुंडाराज, बंबई का बाबू, हमेशा, दिल क्या करें, होते होते प्यार हो गया, राजू चाचा, कुछ खट्टी कुछ मीठी, यू मी और हम, वी आर फैमिली, टूनपुर का सुपरहीरो आदि। इनमें से कई फिल्मों में वे अजय देवगन के साथ भी नजर आईं।

66
काजोल की ब्लॉकबस्टर मूवीज

काजोल बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, इश्क, प्यार किया तो डरना क्या, प्यार तो होना ही था, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, फना, माई नेम इज खान, दिलवाले, तान्हाजी सहित अन्य हिट फिल्मों में काम किया। 2025 में वे फिल्म मां और सरजमीन में नजर आईं। उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम महारागिनी है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories