Kajol Vs Sonakshi Sinha: नेट वर्थ में 140 करोड़ का अंतर, 100 करोड़ी फ़िल्में देने में कौन आगे?

Published : Jun 26, 2025, 11:22 AM IST

काजोल और सोनाक्षी सिन्हा दोनों 27 जून को एक-दूसरे से टकरा रही हैं। उनकी फ़िल्में मां और निकिता रॉय रिलीज हो रही हैं। तुलनात्मक नज़रिए से डालिए दोनों से जुड़ी खास बातों पर एक नज़र...

PREV
16

काजोल और सोनाक्षी सिन्हा की उम्र में कितना अंतर?

काजोल 50 साल की हैं। उनका जन्म 5 अगस्त 1974 को हुआ था। वहीं सोनाक्षी सिन्हा उनसे 12 साल 10 महीने छोटी यानी 38 साल की हैं। सोनाक्षी की पैदाइश 2 जून 1987 की है।

26

काजोल और सोनाक्षी सिन्हा कब से फिल्मों में काम कर रहीं?

काजोल ने 1992 में बेखुदी से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें कमल सदाना उनके हीरो थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। वहीं सोनाक्षी सिन्हा का डेब्यू 2010 में सलमान खान स्टारर 'दबंग' से हुआ, जो सुपरहिट रही थी।

36

काजोल और सोनाक्षी सिन्हा की 100 करोड़ी फ़िल्में

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर काजोल ने पूरे करियर में सिर्फ 2 सौ करोड़ी फ़िल्में दी हैं दिलवाले और तान्हाजी। वहीं, सोनाक्षी के खाते में इनकी संख्या 6 है। उनकी दबंग, राउडी राठौर, सन ऑफ़ सरदार, दबंग 2, हॉलिडे और दबंग 3 सौ करोड़ क्लब में शामिल हैं।

46

काजोल और सोनाक्षी सिन्हा की फीस में कितना अंतर?

इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़, काजोल फीस के मामले में सोनाक्षी पर भारी पड़ती हैं। बताया जाता है कि एक फिल्म के लिए काजोल की फीस 3-4 करोड़ रुपए होती है तो वहीं सोनाक्षी प्रति फिल्म 2-3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

56

काजोल और सोनाक्षी सिन्हा की संपत्ति में कितना अंतर?

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि काजोल के पास लगभग 240 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा के पास लगभग 100 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई जाती है।

66

काजोल और सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फ़िल्में

काजोल को 'मां' के बाद 'महारागनी' और 'सरज़मीन' में देखा जाएगा। दोनों फ़िल्में प्रोडक्शन स्टेज में हैं। सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्मों में सिर्फ 'जटाधरा' शामिल हैं, जो अंडर प्रोडक्शन है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories