October 2025 में बॉक्स ऑफिस पर आ रहीं ये हिंदी 10 फ़िल्में, हर शुक्रवार को मचेगा घमासान

Published : Oct 01, 2025, 09:47 AM IST

बॉक्स ऑफिस पर अक्टूबर का महीना बड़ा दिलचस्प होने वाला है। इस महीने में कई फ़िल्में थिएटर में रिलीज होने जा रही हैं और खास बात यह है कि हर शुक्रवार को फ़िल्में आपस में टकराएंगी। यहां देखें पूरी लिस्ट कब कौनसी हिंदी फ़िल्में October 2025 में रिलीज हो रही….

PREV
110
1. कांतारा अ लीजेंड : चैप्टर 1 (पीरियड माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा)

रिलीज डेट : 2 अक्टूबर 2025

यह कन्नड़ फिल्म है, जिसके लीड हीरो ऋषभ शेट्टी हैं। लेकिन इसे कन्नड़ के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी और बांग्ला में भी रिलीज किया जा रहा है।ऋषभ शेट्टी ने ही फिल्म का निर्देशन किया है।

इसे भी पढ़ें : OTT पर अक्टूबर 2025 में ये आ रहीं ये 7 हिंदी फ़िल्में-वेब सीरीज, लगेगा कॉमेडी से एक्शन तक का तड़का

210
2.सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (रोमांटिक कॉमेडी)

रिलीज डेट : 2 अक्टूबर 2025

'बवाल' के बाद एक बार फिर वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी दर्शकों के सामने आ रही है।शशांक खेतान ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है।

310
3. ट्रोन : एरेस (साइंस फिक्शन एक्शन ड्रामा)

रिलीज डेट : 10 अक्टूबर 2025

यह हॉलीवुड फिल्म है, लेकिन इसे हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है। जोआचिम रोनिंग के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जार्ड लेटो, ग्रेटा ली, जेफ़ ब्रिज और इवान पीटर्स जैसे कलाकारों का अहम् रोल है।

410
4.सायरा खान केस (क्राइम ड्रामा)

रिलीज डेट : 10 अक्टूबर 2025

स्वाति चौहान और करण राजदान ने मिलकर इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में रजनीश दुग्गल, पूनम दुबे, करण राजदान और आराधना शर्मा जैसे कलाकार दिखाई देंगे।

510
5. खेल पासपोर्ट का (क्राइम थ्रिलर)

रिलीज डेट : 10 अक्टूबर 2025

गौरी शंकर, अर्जुन राज, आंनंद शर्मा और हेराम्ब त्रिपाठी जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म का डायरेक्शन अर्जुन राज ने किया है।

610
6.थामा (हॉरर कॉमेडी)

रिलीज डेट : 21 अक्टूबर 2025

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, सत्यराज और फैजल मलिक जैसे कलाकार दिखाई देंगे।

710
7.एक दीवाने की दीवानियत (रोमांटिक ड्रामा)

रिलीज डेट : 21 अक्टूबर 2025

फिल्म में हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा का लीड रोल है। जबकि उनके साथ शाद रंधावा और अमिताभ बच्चन भी दिखाई देंगे। फिल्म का डायरेक्शन मिलाप जावेरी ने किया है।

810
8.बाहुबली : द एपिक (एपिक एक्शन ड्रामा)

रिलीज डेट : 31 अक्टूबर 2025

एस.एस. राजामौली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन, नसर और सत्यराज जैसे कलाकरों की भी अहम् भूमिका है।

910
9.वन टू चा चा चा (एक्शन एडवेंचर कॉमेडी)

रिलीज डेट : 31 अक्टूबर 2025

ललित प्रभाकर, आशुतोष राणा, अनंत विजय जोशी, नायरा बनर्जी और मुकेश तिवारी की भी अहम् भूमिका है। फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक राज खेमका ने किया है।

1010
10.सिंगल सलमा (कॉमेडी)

रिलीज डेट : निशिकांत कामत

फिल्म में हुमा कुरैशी लीड रोल में हैं। उनके साथ कल सबीर, श्रेयस तलपड़े, सनी सिंह, सचिन केवतम और नवनी परिहार जैसे कलाकार भी फिल्म में दिखेंगे। इसका डायरेक्शन निशिकांत कामत ने किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories