अब तक कपिल शर्मा ने की 5 फिल्में, इसमें हिट कम फ्लॉप ज्यादा, इन 2 मूवी से करेंगे धमाल

Published : Jun 12, 2025, 06:00 AM ISTUpdated : Jun 12, 2025, 06:12 AM IST

Kapil Sharma At Box Office: कपिल शर्मा अपने शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3 को लेकर चर्चा में है। इसी बीच आपको उनके फिल्मी करियर और मूवीज के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं। बता दें कि उन्होंने कुल 5 फिल्मों में काम किया है। 

PREV
16

कॉमेडियन कपिल शर्मा का मोस्ट पॉपुलर शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का तीसरा सीजन शुरू हो रहा है। ये शो 21 जून से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा, जो हफ्ते में एक दिन शनिवार को स्ट्रीम किया जाएगा।

26

द ग्रेट इंडियन कपिल शो 3 में कपिल शर्मा के साथ इस बार नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आने वाले हैं। इनके अलावा अर्चना पूरन सिंह, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर में दिखेंगे।

36

बात कपिल शर्मा के फिल्मों की करें तो उन्होंने करीब 5 फिल्मों में काम किया है। उनकी लीड रोल वाली पहली फिल्म किस किस को प्यार करूं हैं। 2015 में आई ये फिल्म हिट रही थी।

46

कपिल शर्मा 2017 में आई फिल्म फिरंगी में भी नजर आए। वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महाडिजास्टर रही।

56

कपिल शर्मा 2020-24 के बीच तीन फिल्में इट्स माय लाइफ, ज्विगाटो और क्रू में नजर आए। क्रू हिट रही, बाकी दोनों फिल्मों का हाल बुरा रहा।

66

बात कपिल शर्मा की अपकमिंग फिल्मों की करें तो वे किस किस को प्यार करूं 2 और दादी की शादी में नजर आएंगे। फिलहाल दोनों ही फिल्मों की शूटिंग जारी है। दोनों मूवी इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories