
Kareena And Priyanka Friendship : करीना कपूर ने प्रियंका चोपड़ा को ‘meant for global domination' बताया है। उन्होंने PC के 43वें जन्मदिन पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस खास दिन पर सभी सेलेब्रिटीज़ ढेर सारा प्यार बरसा रहे हैं। परिणीति चोपड़ा, अनिल कपूर और सोनाली बेंद्रे जैसी सेलेब्रिटी ने भी प्रियंका को शुभकामनाएं दीं।
करीना कपूर खान ने शेयर की थ्रो बैक तस्वीर
प्रियंका चोपड़ा कई सालों से एंटरटेनमेंट का हिस्सा रही हैं। वे सबसे टेलेंटेड एक्ट्रेस में शामिल की जाती हैं। एक्ट्रेस 18 जुलाई को अपना 43 वां जन्मदिन मना रही हैं। करीना कपूर ने इस मौके पर प्रियंका के साथ बीते दिनों की एक यादगार तस्वीर शेयर की। उन्होंने पीसी के साथ अपनी क्लोज फ्रेंडशिप को एक बार फिर दिखाया है।
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई, 2025 को 43 साल की हो गईं। इस खास दिन को पीसी अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ ही सेलीब्रेट कर रही हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे बीच पर निक के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही थी। वायल वीडिय में निक जोनास बीच पर खड़े हुए हैं, प्रियंका चोपड़ा अचानक दौड़कर आकर निक के गले से लटक जाती है। इसके बाद दोनों लिप किस करते दिखाई देते हैं।
प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों के कुछ फ़्रेम्स में नन्ही मालती मैरी भी नज़र आ रही हैं। क्यूट बेबी क्रूज़ में मां की गोद में बैठी सुरक्षित महसूस कर रही हैं। एक दूसरी क्लिप में निक जोनस स्पीडबोट पर सवार दिख रहे हैं। वहीं मालती प्रियंका चोपड़ा के साथ बैठी थीं। इन तमाम तस्वीरों पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया है। यूजर ने हैप्पी फैमिली का टैग भी दे दिया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।