खुद को छुपाती नजर आईं करीना कपूर, उधर तैमूर ने किसको तिरछी निगाहों से देखा

Published : Aug 06, 2024, 04:20 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. करीना कपूर पापा रणधीर कपूर के घर के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान वे खुद को फोटोग्राफर्स से छुपाती नजर आईं। वहीं, साथ में उनका बेटा तैमूर अली खान फोटोज क्लिक कर रहे कैमरामैन को घूरता नजर आया। इनके अलावा और भी कई सेलेब्स स्पॉट हुए। 

PREV
19

करीना कपूर बेटे तैमूर अली खान के साथ पापा रणधीर कपूर से मिलने पहुंची। बिना मेकअप नजर आईं करीना खुद को फोटोग्राफर्स से बचाती दिखीं। वहीं, तैमूर कैमरामैन्स को तिरछी निगाहों से घूरता दिखा।

29

करीना कपूर के साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर भी पापा रणधीर कपूर से मिलने पहुंचीं। इस दौरान कैजुअल लुक में दिखीं करिश्मा ने जमकर पोज भी दिए।

39

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म स्त्री 2 का प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन इवेंट में दोनों ने कैमरामैन्स को पोज दिए। बता दें कि फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।

49

फिल्म स्त्री 2 के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा कपूर लाल रंग की फ्रॉक में बेहद खूबसूरत नजर आईँ। उनके बाल खुले थे और लाइट मेकअप में उन्होंने पूल किनारे पोज दिए।

59

सुनील शेट्टी खार के एक क्लिनिक के बाहर नजर आए। इस दौरान उन्होंने ढीली टी-शर्ट, जीन्स और गॉगल कैरी कर रखा था।

69

आलिया भट्ट बांद्रा में एक डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुईं। गॉगल, नियोन टी-शर्ट, जीन्स में आलिया स्टाइलिश दिख रहीं थीं। 

79

अरबाज खान ने बीती रात अपना जन्मदिन फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मनाया। उन्होंने इस मौके पर संजय कपूर के साथ पोज भी दिए।

89

अरबाज खान की बर्थडे पार्टी में बहन अलवीरा पति अतुल अग्निहोत्री के साथ पहुंची थीं। उन्होंने भतीजे निर्वाण के साथ पोज दिए।

99

रवीना टंडन भी बेटी राशा के साथ अरबाज खान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुईं। मां-बेटी इस मौके पर फोटोग्राफर्स को पोज देती स्पॉट हुईं।

ये भी पढ़ें…

53 साल में Bangladesh में रिलीज हुई महज 5 हिंदी फिल्म, छाए तीनों Khan

Ghudchadi Screening: 49 की रवीना टंडन ने ढाया कहर, ये CELEBS भी दिखें

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories