
Karisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur Funeral Delay: करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) का 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। बता दें कि 12 जून को उनका निधन लंदन में हुआ था। हालांकि, अभी तक उनका अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है, इसकी वजह भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अभी तक उनकी इंडिया नहीं आई, जिसकी वजह से फ्यूनरल में देरी हो रही है। खबरों की मानें तो उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होना है, लेकिन उनकी बॉडी को इंडिया लेकर आने में कानूनी अड़चनें सामने आ रही हैं।
करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के निधन के बाद अब इंडिया में उनके पार्थिव शरीर का इंतजार किया जा रहा है। करिश्मा सहित कई लोग उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संजय की अमेरिकी नागरिकता की वजह से उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने में कानूनी अड़चनें आ रही हैं। उनके ससुर अशोक सचदेव ने बताया कि पोस्टमॉर्टम चल रहा है और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही बॉडी भारत लाई जाएगी। हालांकि, अभी तक ये जानकारी भी सामने नहीं आई है कि संजय की बॉडी इंडिया कब तक आएगी। बता दें कि संजय यूके के किसी मैदान में पोलो खेल रहे थे, तभी उनकी विंड पाइप में मधुमक्खी चली गई, जिसकी वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।
संजय कपूर ने अपनी लाइफ में 3 शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी है। नंदिता से तलाके के बाद उन्होंने करिश्मा कपूर से शादी की थी। दोनों की शादी कुछ साल ठीकठाक चली फिर आपसी झगड़े शुरू हो गए। 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद संजय ने मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की थी, जिनके साथ वे दिल्ली में रहते थे। बता दें कि संजय तीन बच्चों के पिता थे और उनकी एक सौतेली बेटी भी थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।