Karisma Kapoor के Ex पति का कब-कहां-कितने बजे होगा अंतिम संस्कार, यहां जानें सबकुछ

Published : Jun 19, 2025, 07:46 AM IST
karisma kapoor ex husband sunjay kapur funeral

सार

Karisma Kapoor Ex-Husband Funeral: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का 12 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अब उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी डिटेल सामने आई है। बता दें कि उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा।

Karisma Kapoor Ex-Husband Sunjay Kapur Funeral: करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के एक्स पति संजय कपूर (Sunjay Kapur) का निधन यूके में 12 जून को हो गया था। निधन के बाद उनकी बॉडी कुछ कानूनी अड़चनों की वजह से इंडिया नहीं लाई जा सकी थी। हालांकि, अब सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर दिल्ली लाया जा चुका है। इसी बीच उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी अपडेट भी सामने आई। कपूर परिवार का तरफ से जानकारी शेयर कर बताया गया है कि संजय का अंतिम संस्कार आज यानी 19 जून को शाम 5 बजे लोधी रोड शमशान घाट पर किया जाएगा। वहीं, उनकी याद में प्रेयर मीट का आयोजन 22 जून को 4 बजे से ताज पेलेस होटल में किया जाएगा।

कैसे हुई थी संजय कपूर की मौत

बताया जा रहा है कि करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर यूके के किसी ग्राउंड में पोलो खेल रहे थे। पोलो खेलते-खेलते उनकी विंड पाइप में मधुमक्खी चली गई, जिससे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे घोड़े से नीचे गिर गए। वहां मौजूद लोग उन्हें तुरंत पास के किसी अस्पताल में गए, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए। 12 जून को उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि कानूनी कार्रवाई के कारण उनकी बॉडी तुरंत इंडिया नहीं लाई जा सकी। हालांकि, अब उनकी बॉडी दिल्ली आ गई है।

संजय कपूर के बारे में

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर ने कम उम्र में ही अपने पिता सुरिंदर कपूर का बिजनेस संभाल लिया था। बता दें कि सुरिंदर भारत के ऑटो कंपोनेंट इंडस्ट्री के फाउंडर थे। इतना ही नहीं उन्होंने सोना ग्रुप की स्थापना की थी, जो ऑटोमोटिव पार्ट्स बनाता था। संजय ने पिता के बिजनेस को आगे बढ़ाया और इसे ग्लोबल लेवल तक लेकर गए। वे सोना कॉमस्टार के चेयरमैन बने। बिजनेस की दुनियामं संजय का जाना माना नाम था। संजय अच्छे खासे पढ़े लिखे भी थे।

संजय कपूर ने की थी 3 शादियां

आपको बता दें कि संजय कपूर ने 3 शादियां की थी। उन्होंने पहली शादी फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी की थी। दोनों करीब 4 साल साथ रहे और फिर तलाक ले लिया। नंदिता से तलाक के बाद उनकी लाइफ में करिश्मा कपूर आई। दोनों ने कुछ साल की डेटिंग के बाद शादी करने का फैसला लिया। हालांकि, कुछ साल साथ रहने के बाद 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद संजय ने मॉडल प्रिया सचदेव से शादी की थी। बता दें कि संजय तीन बच्चों के पिता थे और उनकी एक सौतेली बेटी भी थी।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Javed Akhtar ने फराह खान को बताया 41 का मतलब, चौंका देगा ये मामला
क्या है 1997 वाली बॉर्डर से जुड़ा वो खौफनाक हादसा, जिसमें 1 झटके में चली गईं 59 जानें