अक्षय कुमार की हर साल 2 से 3 फिल्में तो रिलीज हो ही जाती हैं। लेकिन बीते कुछ सालों से उनकी फिल्में हिट कैटेगिरी में भी शामिल नहीं हो पा रही थीं। यहां हम आपको साल 2019 में रिलीज तीन मूवी के बारे में बता रहे है, जिसने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
28
अक्षय के लिए बेहद लकी रहा ये साल
साल 2019 अक्षय कुमार के लिए बॉक्स ऑफिस पर बेहद ज़बरदस्त रहा था। इस सुपरस्टार ने मिशन मंगल, हाउसफुल 4 और गुड न्यूज फिल्मों से बॉक्स ऑफिस को हिला दिया था ।
38
Mission Mangal
15 अगस्त 2019 को रिलीज इस साइंस फिक्शन मूवी ने कुल ₹290.59 करोड़ की कमाई की थी।
भारत में "मिशन मंगल" का कलेक्शन ₹238.80 करोड़ था। विदेशों में इस मूवी ने ₹51.79 करोड़ की कमाई की थी। ये 2019 की आठवीं सबसे बड़ी हिट मूवी साबित हुई थी।
58
Housefull 4
मल्टी स्टारर इस मूवी में अक्षय कुमार लीड रोल में थे। इसने दुनिया भर में ₹296 करोड़ की कमाई की थी।
68
कॉमेडी मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काटा बवाल
हाउसफुल 4 ने भारत में ₹245 करोड़ की कमाई की थी। वहीं विदेशों में इस मूवी ने ₹51 करोड़ जुटाए थे। ये साल 2019 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड मूवी थी।
78
Good Newz
अक्षय कुमार की गुड न्यूज मूवी ने भी 200 करोड़ का आंकडा पार किया था।
88
200 करोड़ के क्लब में शामिल हुए गुड न्यूज़
गुड न्यूज में अक्षय के साथ करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ ने फिल्म में लीड रोल निभाए थे। मूवी ने 201.14 करोड़ का कलेक्शन किया था।