
Ketaki Chitale Questions Marathi Language Politics: मराठी एक्ट्रेस केतकी चितले ने सवाल उठाया कि क्या मराठी बोलने से इनकार करने से कोई नुकसान हो जाएगा। मराठी मानुष की राजनीति करने वालों से उन्होंने सीधे पूछा, "क्या मराठी न बोलने से छेद हो जाएंगे?" उन्होंने तर्क दिया कि लोगों को मराठी भाषा बोलने के लिए मजबूर करना उन लोगों की असुरक्षा को दर्शाता है जो इसकी मांग कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया, मराठी में शिक्षा की वकालत करने वाले नेता अक्सर अपने बच्चों को कॉन्वेंट या मिशनरी स्कूलों में क्यों भेजते हैं।
महाराष्ट्र में चल रहे मराठी बनाम हिंदी भाषा विवाद में एक्ट्रेस केतकी चितले ने लोगों पर मराठी में बोलने के लिए प्रेशर बनाने पर सवाल उठाते हुए एक तीखा बयान दिया। उनके ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो ने एक नई बहस छेड़ दी है। एक्ट्रेस ने इस पूरे मुद्दे पर ठाकरे फैमिली की आलोचना की है। मराठी एक्ट्रेस द्वारा उठाए गए सवाल के बाद अब भाषाई बहस और तेज हो गई है। कई लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कई यूजर्स ने उनके उठाए सवाल से अपनी सहमति जताई है।
दरअसल मनसे और शिवसेना (यूबीटी) जैसे राजनीतिक दलों ने हाल ही में कई सार्वजनिक स्थानों पर मराठी के इस्तेमाल की पुरजोर वकालत करते हुए लोगों से मारपीट की है। इस हफ्ते की शुरुआत में मीरा-भयंदर में मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा मराठी में बात न करने पर एक व्यापारी पर कथित तौर पर हमला करने के बाद तनाव बढ़ गया था। वहीं राज्य सरकार द्वारा tri-language पॉलिसी के तहत स्कूली पाठ्यक्रम में हिंदी को शामिल करने के पहले की कोशिश पर भी विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसकी वजह से अधिकारियों ने इस फैसले को वापस ले लिया थ। इसके लिए एक समीक्षा समिति ( रिव्यू पैनल ) का गठन किया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।