कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 4 से 6 फरवरी को शाही अंदाज़ में शादी आयोजित होगी। मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये विवाह सूर्यगढ़ पैलेस जैसलमेर में आयोजित होगा। इसकी तैयारियां यहां शुरु हो गई हैं।
एंटरटेनमेंट डेस्क । कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के पहले रोमांटिक अंदाज़ देखने मिला है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक प्री वेडिंग वीडियो ने दोनों की ज़बरदस्त कैमेस्ट्री देखने को मिली है । इसमें दोनों एक दूसरे का हाथ थामे हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं कियारा अपने होने वाले पति के की आंखों में झांकते हुए अपनी छवि को देख रही हैं।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 4 से 6 फरवरी को शाही अंदाज़ में शादी आयोजित होगी। सूर्यगढ़ पैलेस जैसलमेर के ऑफीशिएल इंस्टाग्राम पेज पर एक पैपराजी के पोस्ट पर रिएक्ट किया है। ये कपल जैसलमेर में शादी करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस शाही शादी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे मौजूद रहेंगे।