कृति सेनन की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में, 10 में जो टॉप पर वो महाडिजास्टर

Published : Nov 29, 2025, 07:00 AM IST

कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में रिलीज हो गई हैं। इसके डायरेक्टर आनंद एल राय हैं। फिल्म ने पहले दिन कितना कमाया इसकी जानकारी शनिवार को सामने आएगी। इससे पहले कृति की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा नेट कलेक्शन करने वाली फिल्मों के बारे में जानते हैं। 

PREV
110
फिल्म शहजादा

कृति सेनन की 2023 में आई फिल्म शहजादा ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 6 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे। फिल्म फ्लॉप रही थी।

210
फिल्म हीरोपंती

2014 में कृति सेनन की फिल्म हीरोपंती रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन नेट 6.63 करोड़ का बिजनेस किया था। टाइगर श्रॉफ के साथ वाली ये फिल्म हिट रही थी।

ये भी पढ़ें... Tere Ishk Mein Review: इश्क के जुनून में धनुष-कृति सेनन ने की हद पार, क्लाइमैक्स है मूवी की जान

310
फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

2024 में आई कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने पहले दिन 6.7 करोड़ का नेट बिजनेस किया था। शाहिद कपूर के साथ वाली ये फिल्म ठीकठाक रही थी।

410
फिल्म भेड़िया

2022 में आई कृति सेनन की फिल्म भेड़िया ने पहले दिन नेट 7.48 करोड़ का कारोबार किया था। वरुण धवन के साथ वाली ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी।

510
फिल्म लुका छिपी

2019 में आई कृति सेनन की फिल्म लुका छिपी ने पहले दिन नेट 8.01 करोड़ का बिजनेस किया था। कार्तिक आर्यन के साथ वाली ये मूवी हिट रही थी।

610
फिल्म क्रू

कृति सेनन की 2024 में आई फिल्म क्रू हिट रही थी। फिल्म ने पहले दिन नेट 10.28 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में करीना कपूर और तब्बू लीड रोल में थे।

710
फिल्म बच्चन पांडे

कृति सेनन की अक्षय कुमार के साथ वाली फिल्म बच्चन पांडे 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन नेट 13.25 करोड़ का बिजनेस किया था। मूवी सुपरफ्लॉप रही थी।

810
फिल्म हाउसफुल 4

2019 में रिलीज हुई कृति सेनन की मल्टीस्टारर फिल्म हाउसफुल 4 ने पहले दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट 19.08 करोड़ की कमाई की थी। अक्षय कुमार के साथ वाली ये मूवी सुपरहिट रही थी।

910
फिल्म दिलवाले

कृति सेनन की वरुण धवन के साथ वाली मल्टीस्टारर फिल्म दिलवाले भी हिट रही थी। 2015 में आई इस फिल्म ने पहले दिन नेट 21 करोड़ कमाए थे। इसमें शाहरुख खान और काजोल भी थे।

1010
फिल्म आदिपुरुष

2024 में रिलीज हुई कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष ने पहले दिन भारत में नेट 86.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ वाली ये फिल्म महाडिजास्टर रही थी।

ये भी पढ़ें... Tere Ishk Mein OTT: धनुष-कृति सेनन की फिल्म कब-किस ओटीटी पर देखने मिलेगी, जानें

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories