
Late Manoj Kumar Ashes Immersed In Haridwar : भारत कुमार के नाम से विख्यात ग्रेट एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दिवंगत मनोज कुमार की अस्थियों का विसर्जन किया गया। 12 अप्रैल की सुबह हरिद्वार में हर की पौड़ी पर पवित्र गंगा नदी में उनके अवशेषों को गंगा मां की गोद में विसर्जित किया गया। इस मौके पर उनके परिवार के करीबी सदस्य भी मौजूद थे। गंगा किनारे ब्रह्म कुंड में अस्थियों का विसर्जन पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार के बीच किया गया।
मनोज कुमार ने अपने करियर में ज्यादातर देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों से सरोकार रखने वाली फिल्में बनाई। उपकार, पूरब और पश्चिम और शहीद जैसी फिल्मों देशभक्ति की भावना की जो बयार उन्होंने बहाई, इसके बाद तो उन्हें लोग "भारत कुमार" के नाम से ही बुलाने लगे थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।