Madhuri Dixit के पास है 20 करोड़ की कारें, देखिए पूरा कलेक्शन

Published : Apr 19, 2025, 06:19 PM IST
madhuri dixit

सार

माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉ. नेने के पास लगभग 20 करोड़ का कार कलेक्शन है, जिसमें पोर्श, मैकलारेन और फरारी जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। माधुरी खुद भी रेस ट्रैक पर कार चलाना पसंद करती हैं।

 बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जानी जाती हैं। लैविग हाउस के साथ-साथ उनके पास तगड़ा कार कलेक्शन भी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी और उनके पति श्रीराम नेने ने अपने कार कलेक्शन के बारे में बात की और बताया कि उनके पास लगभग 20 करोड़ की कारें हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सारी कारें और उनकी कीमत भी बताया, जिसे सुनकर फैंस खुश हो गए हैं। 

माधुरी दीक्षित को है इन चीजों का शौक

माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ने कहा, ' मैं कारों को घमंड में नहीं, बल्कि अपनी पसंद से खरीदता हूं। ' उन्होंने ये भी बताया कि कारों का शौक सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी माधुरी दीक्षित को भी है। यहां तक कि माधुरी रेस ट्रैक पर भी कार ड्राइव करना पसंद करती हैं। वो दोनों अक्सर ड्राइव पर जाते हैं। डॉ. श्रीराम नेने ने आगे बताया कि भारत में उनकी पहली कार पोर्श 911 टर्बो S थी, जिसकी कीमत लगभग 3.35 करोड़ है। इसके बाद उन्होंने पोर्श 911 GT3 RS खरीदी, जिसकी कीमत 4.02 करोड़ है। कारों के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने मैकलारेन खरीदी, जिसकी कीमत 3.72 करोड़ से 5.91 करोड़ के बीच है। इसके बाद जनवरी 2025 में उन्होंने लगभग 6 करोड़ की फरारी खरीदी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

माधुरी दीक्षित के पास हैं यह कारें

माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने के पास इन लग्जरी कारों के अलावा हाई-एंड Mercedes-Maybach S560 और Range Rover Vogue जैसी प्रीमियम कारें भी हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है। यह कारें काफी कंफर्टेबल होने के साथ-साथ रॉयल लुक भी देती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Mercedes-Maybach S560 की कीमत करीब 2.30 करोड़ है, जबकि Range Rover Vogue की कीमत 2.36 से 4.98 करोड़ रुपए के बीच है। 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर