वो डायरेक्टर जिसने पेपर में छपी खबर पर बनाई थी फिल्म और स्टार बन गए थे अमिताभ बच्चन

Published : Feb 26, 2024, 07:00 AM ISTUpdated : Feb 26, 2024, 09:01 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के डायरेक्टर मनमोहन देसाई की 87वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर उनके फिल्मी करियर के बारे में बताने जा रहे हैं। देसाई ही वो डायरेक्टर हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन को स्टार बनाया। दोनों ने करीब 9 फिल्मों में साथ काम किया था।

PREV
18

बॉलीवुड के सबसे हिट डायरेक्टर्स में से एक मनमोहन देसाई गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता भी फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर रहे और उन्होंने भी पिता की तरह की करियर चुना।

28

मनमोहन देसाई को पहला ब्रेक बतौर डायरेक्टर 1960 में फिल्म छलिया से मिला। फिल्म हिट रही। फिर उन्होंने ब्लफ मास्टर, बदतमीज,किस्मत, सच्चा-झूठा जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया।

38

मनमोहन देसाई ने 1977 में अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार काम किया। उन्होंने बिग बी के साथ फिल्म परवरिश बनाई और ये सुपरहिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने जितनी भी फिल्में बनाई सभी बिग बी के साथ ही बनाई।

48

1977 में मनमोहन देसाई ने फिल्म अमर अकबर एंथोनी बनाई, इसमें भी अमिताभ बच्चन थे। शायद कम ही लोग जानते हैं कि ये फिल्म देसाई ने अखबार में छपी एक खबर को पढ़ने के बाद बनाई थी, जो ब्लॉकबस्टर रही।

58

मनमोहन देसाई ने अमिताभ बच्चन के साथ सुहाग, नसीब, देश प्रेमी, कुली, मर्द, गंगा जमुना सरस्वती, तूफान बनाई। इनमें से ज्यादातर फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। देसाई ही वो डायरेक्टर जिन्होंने बिग बी को स्टार बनाया।

68

बात मनमोहन देसाई की पर्सनल लाइफ की करें तो उनकी पत्नी जीनवप्रभा देसाई थी, जिनका निधन 1979 में हो गया था। फिर उन्होंने एक्ट्रेस नंदा से सगाई की थी। हालांकि, शादी नहीं हो पाई थी।

78

मनमोहन देसाई का एक बेटा केतन देसाई है, जो डायरेक्टर-प्रोड्यूसर है। केतन की शादी शम्मी कपूर की बेटी कंचन कपूर से हुई है। कपल की 2 बेटियां पूजा और राजेश्वरी हैं।

88

कहा जाता है कि 1994 में गिरगांव में मनमोहन देसाई बालकनी से गिर गए और उनकी मौत हो गई थी। हालांकि, सच्चाई क्या है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया।

ये भी पढ़ें…

साउथ में तहलका मचाएंगी 8 बॉलीवुड हसीनाएं, 5वें नंबर वाली की लगी लॉटरी

रूपाली गांगुली-गौरव खन्ना नहीं तो कौन है Anupama का सबसे अमीर स्टार?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories