
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया है। उनका निधन रविवार, 3 नवंबर, 2024 को हुआ। इस दुखद खबर की जानकारी डांसर और एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कई दिनों से तबीयत खराब थी। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने डॉक्टर को नहीं दिखाया था और फिर इस वजह से उनका निधन हो गया। इससे पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर गूंज रही है।
हेलेना ल्यूक के निधन के बाद उनकी आखिरी फेसबुक पोस्ट वायरल हो रही है। हेलेना ने निधन के कुछ समय पहले लिखा था, 'अजीब लग रहा है। मिक्स्ड भावनाएं और कोई सुराग नहीं क्यों। असंबद्ध।' वहीं अब इस पोस्ट को देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उस पर ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
सारिका से ब्रेकअप होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती की मुलाकात मॉडल-एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से हुई थी। कहते हैं कि दोनों को पहली नजर में प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली। मिथुन और हेलेना की शादी को महज चार महीने ही हुए थे कि हेलेना को अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द' का ऑफर मिला था। इस फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म में उन्होंने ब्रिटिश रानी का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो 'आओ प्यार करें', 'दो गुलाब' और 'साथ साथ' जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी थी।
आपको बता दें मिथुन और मिथुन ने 1979 में शादी की थी। हालांकि, शादी के 4 महीने बाद ही हेलेना ने तलाक ले लिया और फिर मिथुन ने इसके बाद योगिता बाली से शादी कर ली।
और पढ़ें..
'मेरी मां को जान से मारने की धमकी..', Anupamaa पर सौतेली बेटी ने लगाए गंभीर आरोप
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।