1 साल नागिन पर बनी 3 मूवी, 1 सीक्वल, 2 हिट, इन 2 ने सेट किया ट्रेंड

Published : May 10, 2025, 06:42 PM IST

कार्तिक आर्यन स्टारर नागिन फिल्म की चर्चाओं के बीच, बॉलीवुड में नाग-नागिन फिल्मों का इतिहास याद आ रहा है। 'नागिन' और 'नगीना' जैसी सुपरहिट फिल्मों ने दर्शकों को खूब लुभाया था। क्या कार्तिक भी इस ट्रेंड को दोहरा पाएंगे?

PREV
18

करन जौहर की धर्मा प्रोडक्शन इच्छाधारी नाग की कहानी पर फिल्म बना सकती है। कार्तिक आर्यन इसमें लीड हीरो होंगे। ये विषय बॉलीवुड के लिए हमेशा से पसंदीदा रहा है। साल 1976 में बनी नागिन मूवी सुपरहिट हुई थी।

28

नागिन की रिलीज के 10 साल बाद 1986 में श्रीदेवी, ऋषिकपूर स्टारर नगीना मूवी बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया था। इसका बाद तो कुछ सालों में दनादन इस विषय पर फिल्में रिलीज हुईं थी।

38

नागिन (1976):

नाग-नागिन के विषय पर साल 1976 में रिलीज हुई नागिन मूवी आइकॉनिक मानी जाती है। इसमें रीना रॉय और जितेंद्र लीड रोल में थे। ये उस साल की सबसे बड़ी कमाई करने वाली मूवी है। 1.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 7.5 करोड़ की कमाई की थी।

48

नगीना (1986): 
श्रीदेवी और ऋषि कपूर की ये मूवी इच्छाधारी नागिन के प्रेम फिर रिवेंज की कहानी थी, ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। 2-2.5 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 13-15 करोड़ की कमाई की थी।

58

नगीना की बंपर सफलता के बाद इस टॉपिक पर दनादन फिल्में रिलीज हुई थी। साल 1989 में इसी टॉपिक पर तीन फिल्में रिलीज हुई थीं।

68

निगाहें (1989) :

नगीना रिलीज होने के तीन साल बाद साल 1989 में इसका सीक्वल निगाहें रिलीज हुआ था। इसमें श्रीदेवी और सनी देओल, अनुपम खेर, गुलशन ग्रोवर ने लीड रोल निभाया था। लागत 2.5-3 करोड़ कमाई 8-10 करोड़

78

नाचे नागिन गली गली (1989): 
मीनाक्षी शेषाद्री और नितीश भारद्वाज अभिनीत की कहानी बदले पर तो नहीं लेकिन नाग-नागिन के प्रेम पर बेस्ड थी। लागत 1.5-2 करोड़, कमाई 4-6 करोड़

88

नाग नागिन (1989): मंदाकिनी और राजीव कपूर की मूवी भी नाग-नागिन की लव स्टोरी पर बेस्ड थी। हालांकि ये मूव औंधे मुंह गिर गई थी।

लागत 1-1.5 करोड़ कमाई- 2-3 करोड़ फ्लॉप

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories