नीतू कपूर की लग्जरी सवारी: 64 साल की एक्ट्रेस ने खरीदी नई SUV, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

Published : Mar 10, 2023, 02:40 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर ने हाल ही में नई लग्जरी कार खरीदी है। उनकी यह कार मर्सिडीज मेबैक जीएलएस 600 है, जिसकी एक्स-शो रूम कीमत भारत में लगभग 2.92 करोड़ रुपए बताई जाती है। नीचे स्लाइड्स में देखिए नीतू की नई कार की 7 तस्वीरें…

PREV
18

मुंबई में मर्सिडीज बेंज कार्स के एक फ्रेंचाइजी पार्टनर ने अपने सोशल मीडिया पेज से नीतू की नई कार से जुड़ी जानकारी साझा की है। 

28

पोस्ट में 64 साल की नीतू की कुछ तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी अटैच है, जिसमें उन्हें अपनी नई SUV से कवर हटाते देखा जा सकता है। 

38

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, "स्टाइल में निखार। नीतू कपूर की नई मर्सिडीज बेंज आ गई है। बधाई हो नीतू। आपकी ड्राइव भी आपके करियर की तरह जगमगाती रहे। मर्सिडीज बेंज लैंडमार्क कारों की फैमिली में आपका स्वागत है।"

48

पोस्ट देखने के बाद नीतू के फैन उन्हें बधाई दे रहे हैं। मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "नीतू बेहतर डिजर्व करती हैं। नीतू मैम हर वक्त में बेहतरीन से भी बेहतर हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "बधाई हो नीतू जी।"

58

तस्वीरों में कहीं नीतू कार की चाबी रिसीव करती नजर आ रही हैं तो कहीं उन्होंने शोरूम की टीम के साथ पोज देते देखा जा सकता है। 

68

नीतू कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए लगभग 57 साल का वक्त बीत चुका है। उन्होंने 1966 में रिलीज हुई फिल्म 'सूरज' से डेब्यू किया था, जिसमें उनका डबल रोल था। 

78

बाद में उन्हें 'घर घर की कहानी', 'यादों की बरात', 'जहरीला इंसान', 'कभी कभी', 'हीरालाल पन्नालाल', 'द बर्निंग ट्रेन' और 'तीसरी आंख' जैसी फिल्मों में देखा गया।

88

1983 में आई 'जाने मन' के बाद नीतू ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, 2009 में 'लव आज कल' से उन्होंने वापसी कर ली थी। इसके बाद उन्हें 'दो दूनी चार' और 'बेशरम रंग' जैसी फिल्मों में देखा गया। पिछली बार वे 2022 में रिलीज हुई 'जुग जुग जियो' में नजर आई थीं।

और पढ़ें…

15 की उम्र में हुई थी भारती सिंह की मां की शादी, कॉमेडियन का खुलासा- वो 22 की उम्र में 3 बच्चों की मां बन गई थीं

क्या आप जानते हैं कि आपकी मां सेक्स फिल्में बनाती है...बच्चे से जज का यह सवाल और एक्ट्रेस की जिंदगी में आ गया तूफान

शादी के 11 साल बाद पापा बनने जा रहे 'RRR' स्टार राम चरण, पत्नी ने बताया कहां होगी उनकी डिलीवरी

'पठान' के 'बेशरम रंग' विवाद पर पहली बार दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, बताया उस वक्त क्यों कुछ नहीं कहा

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories