
एंटरटेनमेंट डेस्क. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के सेपरेशन की ख़बरें लंबे समय से मीडिया में चल रही हैं। लेकिन अब तक ना तो अभिषेक ने और ना ही ऐश्वर्या ने इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि की है। यहां तक कि बच्चन फैमिली से भी सभी लोग इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में अभिषेक बच्चन का नाम एक्ट्रेस निम्रत कौर से जोड़ा रहा है। हालांकि, यह दावा भी अपुष्ट ख़बरों का ही है। लेकिन अब अभिषेक के साथ निम्रत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे शादी पर अपनी राय देती नज़र आ रही हैं।
अभिषेक बच्चन और निम्रत कौर का यह वायरल वीडियो 2022 में तब का है, जब वे अपनी फिल्म 'दसवीं' के प्रमोशन में व्यस्त थे। दोनों ने यह इंटरव्यू पत्रकार फरीदून शहरयार को दिया था। इस इंटरव्यू में अभिषेक और निम्रत की अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। वीडियो में अभिषेक, निम्रत और फरीदून शादी के टॉपिक पर बात कर रहे हैं। इस दौरान अभिषेक पूछते हैं, "आपकी शादी को कितने साल हुए?" जवाब में फरीदून कहते हैं, "15 साल।" अभिषेक ख़ुशी जताते हुए टेबल के कोने को छूते हैं और कहते हैं, "टच वुड...डैम गुड यार।" इसी दौरान निम्रत मजाकिया लहजे में कहती हैं, "शादियां लंबे समय तक टिकती नहीं हैं।" यह सुन वहां मौजूद तीनों लोग ठहाका लगा देते हैं। आगे निम्रत सफाई देती हैं और कहती हैं कि यह कमेंट नहीं, बल्कि कॉम्प्लीमेंट था।
इसी बातचीत में अभिषेक ने पत्नी ऐश्वर्या की तारीफ़ की थी और उन्हें बेहद सपोर्टिव बताया था। उनके मुताबिक़, ऐश्वर्या बखूबी जानती हैं कि कब उन्हें स्पेस की जरूरत है तो कब उन्हें चुनौतीपूर्ण दिन के बाद प्रोत्साहन चाहिए । उन्होंने कहा था, “मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसी पार्टनर मिली है, जो मेरे लिए चीजों को सही कर देती है।”
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 20 अप्रैल 2007 को मुंबई में हुई थी। कपल की 13 साल की बेटी आराध्या बच्चन है। इसी साल जुलाई में जब अभिषेक और ऐश्वर्या अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग पहुंचे थे, तभी से दोनों के अलग होने की खबर मीडिया में लगातार वायरल हो रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिषेक और ऐश्वर्या ग्रे तलाक लेने जा रहे हैं। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।