Top 5: Coolie 'सैयारा' , 'छावा' को पछाड़ नं.1 फिल्म बनी, ओवरसीज में कूट डाले इतने करोड़

Published : Aug 24, 2025, 07:00 AM IST

Top 5 Highest Grossing Indian Movies Of 2025 In Overseas: रजनीकांत की फिल्म 'कुली' ने 9 दिन में ही अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर 'कुली' को पटखनी दे दी है। ओवसीज मार्केट में अब 'कुली' 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म है। टॉप 5 की लिस्ट पर डालिए एक नज़र...

PREV
15
1.कुली (तमिल)

ओवरसीज में कमाई : 168.5 करोड़ रुपए

लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सौबिन शाहिर, श्रुति हासन, सत्यराज, उपेन्द्र और आमिर खान की भी अहम् भूमिका है। दुनियाभर में इस फिल्म की कुल कमाई 447.50 करोड़ रुपए हो चुकी है।

25
2. सैयारा (हिंदी)

ओवरसीज में कमाई : 161 करोड़ रुपए

इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया है। फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में हैं। 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म की दुनियाभर में कमाई 551.50 करोड़ रुपए हो चुकी है।

35
3. L2: Empuraan (मलयालम)

ओवरसीज में कमाई : 142.25 करोड़ रुपए

फिल्म 27 मार्च 2025 को रिलीज हुई थी। पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। फिल्म में मोहनलाल के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, अभिमन्यु सिंह, टोविनो थॉमस और मंजू वॉरियर जैसे कलाकार दिखाई दिए। दुनियाभर में इस फिल्म ने 265.5 करोड़ रुपए की कमाई की।

45
4.छावा (हिंदी)

ओवरसीज में कमाई : 100.9 करोड़ रुपए

लक्ष्मण राम उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 फ़रवरी 2025 को रिलीज हुई थी। यह छत्रपति संभाजी महाराज की बायोपिक है। फिल्म में विक्की कौशल का लीड रोल है और उनके साथ रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की भी अहम् भूमिका है। दुनियाभर में इस फिल्म की कमाई 807.88 करोड़ रुपए रही।

55
5.Thudarum (मलयालम)

ओवरसीज में कमाई : 93.8 करोड़ रुपए

इस फिल्म का निर्देशन तरुण मूर्ति ने किया है और मोहनलाल का इसमें लीड रोल है। उनके अलावा प्रकाश वर्मा, शोभना, बीनू पप्पू और फहाद फाजिल की अहम् भूमिका है। 25 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर 234.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।

Read more Photos on

Recommended Stories