वेकेशन पर निकले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, IPL के बाद लंदन में क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाते आए नजर

Published : Jun 10, 2023, 08:23 AM IST
Parineeti Chopra and Raghav Chadha

सार

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की एक फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो लंदन में ओवल में WTC फाइनल का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। अब दोनों को यूं साथ देख फैंस काफी खुश हो गए हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने पॉलिटिशियन राघव चड्ढा से पिछले महीने सगाई की है। दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस बीच परिणीति और राघव को लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें लंदन के ओवल में स्पॉट किया गया। दोनों ओवल में भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे फाइनल मैच के तीसरे दिन का लुत्फ उठाते हुए नजर आए।

इससे पहले IPL का मैच एंजॉय करते हुए नजर आए थे परिणीति-राघव

अब इस मैच से सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की कई फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों साथ में मैच देखते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान परिणीति व्हाइट और ग्रीन आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं राघव डार्क ब्लू कलर आउटफिट में हैंडसम लग रहे थे। इसके साथ ही दोनों ने स्टाइलिश चश्मा लगा रखा था। इन फोटोज को देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों क्रिकेट लवर्स हैं, क्योंकि उन्हें इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मैच एंजॉय करते हुए देखा गया था।

 

यूजर्स के रिएक्शन

अब इन फोटोज को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, 'सबसे खूबसूरत जोड़ी।' दूसरे ने लिखा, 'ऐसा लगता है, जैसे दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हों।' वहीं कुछ लोग राघव पर तंज कसते हुए कह रहे हैं कि वो आम आदमी पार्टी के नेता जरूर हैं, लेकिन उनकी जिंदगी बिल्कुल आम नहीं है।

आपको बता दें इसके अलावा राघव और परिणीति की एक और तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो लंदन की सड़कों पर एक फैन के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

उदयपुर में होगी परिणीति-राघव की शादी

परिणीति और राघव ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद पिछले महीने (मई) सगाई की थी। दोनों ने साथ में इंग्लैंड में पढ़ाई भी की है। इस वजह से दोनों काफी समय से एक दूसरे को जानते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल इस साल यानी 2023 के अंत तक उदयपुर के लग्जरी होटल द ओबरॉय उदयविलास में शादी करने वाले हैं। यह शादी इंटीमेट वेडिंग होगी। इसमें कपल के करीबी दोस्तों और फैमिली मेंबर्स ही शामिल होंगे।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर