Po Po song फिर मचाएगा सन ऑफ सरदार 2 में धूम, डांस मूव्स किए जा रहे पसंद

Published : Jul 17, 2025, 05:53 PM ISTUpdated : Jul 17, 2025, 06:33 PM IST
Son of Sardaar 2

सार

सन ऑफ़ सरदार 2 में पो पो गाने की वापसी हुई है , हालांंकि इस बार इसमें सलमान खान दिखाई नही दिए हैं। फैंस ने इसे एक बार मास्टरपीस बताया है। इसमें अजय देवगन के डांस मूव्स की तारीफ़ कर रहे हैं। 

Po Po song returns in Son of Sardaar 2 : सन ऑफ़ सरदार के फैंस को इसका  एनर्जेटिक ट्रैक "पो पो" गाना सुपरहिट है। अब इसके सीक्वल में इस गाने की वापसी हो गई है। ये सॉन्ग  बेहतरीन कोरियोग्राफी और कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता था। अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान के सरप्राइज़ कैमियो वाला यह गाना अपने अनोखे डांस स्टेप्स की वजह से चर्चा का विषय बन गया था। अब, जब "सन ऑफ़ सरदार 2" रिलीज़ के लिए तैयार है, तब फिल्म मेकर ने "पो पो" का रीलोडेड वर्ज़न रिलीज़ कर दिया है। इस बार मृणाल ठाकुर जो फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं, वे पूरी कास्ट के साथ इसमें शामिल हो गई है।हालांकि इस बार में अजय देवगन तो हैं लेकिन सलमान गायब हैं।

अजय देवगऩ के डांस मूव्स ने फैंस को एक्साइटेड

नए कलेवर, नए फ्लेवर में रिलीज किए गए पोपो ट्रैक को गुरु रंधावा ने अपनी आवाज़ दी है। इसमें तनिष्क बागची ने म्यूजिक दिया है। इस गाने को बेहद शानदार तरीके से कोरियोग्राफ किया गया है। जिसमें अजय देवगऩ अपने शानदार डांस मूव्स से फैंस का दिल लूटते दिख रहे हैं। इंटरनेट पर इन गाने को खूब पसंद कियाा जा रहा है। एक यूज़र ने कमेंट किया, "हम सभी को यही चाहिए था, SOS2 का एक एनर्जेटिक ट्रैक," जबकि दूसरे यूजर ने कहा, "'पो पो' मास्टरपीस वापस आ गया है!" एक अन्य ने कहा- "अजय सर के डांस स्किल्स उम्र बढ़ते हुए बेहतर होते जा रहे हैं।"



 

सन ऑफ़ सरदार 2 का इससे पहले रिलीज सॉन्ग "पहला तू दूजा तू" भी इंटरनेट वायरल हुआ था। इसपर तो अब जमकर रील्स भी बनाई जा रही हैं। दरअसल इसमें अजय देवगन और मृणाल ठाकुर की अजीबोगरीब हैंड कोरियोग्राफी बहुत पसंद की गई। यह गाना ट्रेंडिंग सॉन्ग लिस्ट में भी शामिल हुआ था।

 

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Akshay Kumar की कार का एक्सीडेंट, ऑटो रिक्शा से हुई जबरदस्त टक्कर, उड़े परखच्चे
Republic Day: AR Rahman नहीं ये ऑस्कर विनर बनाएगा वंदे मातरम की धुन, 2500 कलाकार देगें प्रस्तुति