अब म्यूजिक कंपोजर Pritam के साथ बड़ा कांड, दर्ज कराई FIR

Published : Feb 09, 2025, 11:54 AM ISTUpdated : Feb 09, 2025, 11:58 AM IST
pritam chakraborty

सार

म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती के मुंबई स्टूडियो से 40 लाख रुपये की चोरी हो गई है। उनके ही एक स्टाफ मेंबर पर शक की सुई घूम रही है, जो फरार है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

pritam chakraborty music studio office theft 40 lakh : बॉलीवुड फिल्मों के पॉप्युलर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती के साथ भी बड़ा कांड हो गया है। उन्होंने अपने मुंबई ऑफिस में हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक उनके ही स्टाफ का एक बंदा 40 लाख की रकम लेकर फरार हो गया है। प्रीतम के मैनेजर ने इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने कथित तौर पर संदिग्ध की पहचान 32 वर्षीय आशीष सयाल के रूप में की है और उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित की हैं। चोरी के बाद युवक फरार हो गया है। उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है।

फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को बनाया जा रहा टारगेट ?  

सलमान खान के घर गोलीबारी, सैफ अली खान के घर में घुसकर चाकू से हमला। अब संगीतकार प्रीतम के ऑफिस से 40 लाख की चोरी । इस समय फिल्म इंडस्ट्री के लोग एक नई तरह की समस्या से जूझ रहे हैं । बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। उनके मैनेजर ने मलाड पुलिस में एक स्टाफ सदस्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जो कथित तौर पर उनकी पेमेंट के लाखों रुपये नकदी लेकर भाग गया है।

इमरान हाशिमी को पीछे छोड़ उदित नारायण बने सीरियल किसर, एक और वीडियो वायरल
 

ऑफिस के कर्मचारी ने दिया मैनेजर को चकमा

रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि 4 फरवरी को दोपहर 2 बजे के आसपास, प्रोडक्शन हाउस का एक कर्मचारी प्रीतम चक्रवर्ती के म्यूजिक स्टूडियो, यूनिमस रिकॉर्ड प्राइवेट लिमिटेड में गया। इस दौरान संगीतकार के मैनेजर विनीत चड्डा के पास 40 लाख रुपये नकदी वाला एक बैग भी था। जिसे सयाल नाम का कर्मचारी कैरी कर रहा था। थोडा़ ध्यान भटकने पर सयाल ये बैग लेकर रफू चक्कर हो गया । बाद में इस बैग को तलाशा गया तो ये बात सामने आई की पैसों से भरा बैग सयाल नाम का कर्मचारी ले गया है। अब उसका फोन भी स्विच ऑफ है।

शादी की बाद सिद्धार्थ -नीलम की पहली तस्वीरें, कट-आउट टील ड्रेस में दिखीं दुल्हन

पुलिस कर रही आरोपी की सरगर्मी से तलाश

प्रीतम के मैनेजर ने कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस उसके आवास और करीबी रिश्तेदारों से पूछताछ में जुटी है। फिलहाल उसके बारे में कोई जानकारी हाथ नहीं आई है।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 कब-किस ओटीटी पर होगी रिलीज, पढ़ें डिटेल